6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किए संत रूप मुनि के अंतिम दर्शन

बेंगलूरु से भी श्रद्धालु पहुंचे

2 min read
Google source verification
janism

किए संत रूप मुनि के अंतिम दर्शन

किए संत रूप मुनि के अंतिम दर्शन
बेंगलूरु. जैतारण में लोकमान्य संत रूप मुनि की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने बेंगलूरु से भी श्रद्धालु पहुंचे। जिनमें गौतमचंद धारीवाल, आनंद कोठारी, गौतमचंद मांडोत, सम्पतराज शर्मा आदि शामिल रहे।

पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक मनाया
बेंगलूरु. पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम, कृष्णगिरि में विराजित पाŸवनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस का आयोजन किया गया। पीठाधीपति डॉ. वसंतविजय की निश्रा में आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान सहित पूजन के बाद 23 वें तीर्थंकर पाŸवनाथ भगवान को 5- 5 किलो के मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाए गए। देश-विदेश से सैकड़ों भक्तों ने प्रभु दर्शन एवं मोक्ष लड्डू दर्शन का लाभ लिया।


अपनी संस्कृति का स्वाभिमान जगाएं
चामराजनगर. गुण्डलपेट में साध्वी साक्षी ज्योति ने कहा कि भौतिक रूप से चाहे हम आजाद हो गए हों लेकिन अंगे्रजों की संस्कृति से आज भी हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं। जब तक हमें अपनी संस्कृति का स्वाभिमान अंदर से जागृत नहीं होगा, तब तक सच्चे रूप में आजादी के क्षणों का आनंद नहीं ले पाएंगे।

जब अहंकार जाएगा, तब भक्ति भाव आएगा
बेंगलूरु. श्रीराम कथा महोत्सव आई माता मंदिर में राम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामकथा में पंडित पवन महाराज ने कहा कि अहंकार टूटे बिना भक्ति नहीं मिलती। तुलसी दर्शन अनुसार सीता भक्ति है, धनुष अहंकार है। जैसे ही धनुष टूटा सीता ने वरण किया। इससे पूर्व उन्होंने पुष्प वाटिका प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। धनुष भंग होते ही परशुराम भगवान को क्रोध आने पर लक्ष्मण-परशुराम संवाद के बाद भगवान परशुराम शांत हुए। राजा दशरथ बारात लेकर आए जिसमें बड़ी संख्या में श्रोताओं ने नाचते गाते भाग लिया।

आचार्य महाश्रमण से लिया आशीष
मैसूरु. चामराजनगर जैन संघ के सदस्यों ने रविवार को चेन्नई में विराजित तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण आदि ठाणा के दर्शन किए। आचार्य के मैसूरु प्रवास के दौरान चामराजनगर में प्रवास व ज्यादा से ज्यादा रुकने का निवेदन किया। मुकेश दक, सुनील श्रीमाल, प्रकाश मारु, लोकेश दक, संजय श्रीमाल, विनय पितलिया, दीपक सुखलेचा, राजू दक आदि मौजूद थे।