19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाली पासपोर्ट रखने पर दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार

दोनों 31, जनवरी 2018 को ईरानी पासपोर्ट पर बैंकाक से मुंबई पहुंचे थे

2 min read
Google source verification
KIA

जाली पासपोर्ट रखने पर दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार
बेंगलूरु. कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस ने जाली पासपोर्ट रखने के आरोप में दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोलबोस्तानी वाहिद (38) और इरफान को एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी डी.के. सिंह की शिकायत पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों 31, जनवरी 2018 को ईरानी पासपोर्ट पर बैंकाक से मुंबई पहुंचे थे। 2 मार्च को मुंबई से बैंकाक जाकर वहां ईरान के एक एजेंट को तीन हजार डॉलर देकर इन्ड्रेस रमोस पाशा और मारिया गोमेज डिमिकरी के नाम पर स्पेन का जाली पासपोर्ट बनवा लिया था। उसी जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर वीजा और टिकट खरीदा। बैंकाक से 19, मार्च को बिहार के गया गए। वहां से बेंगलूरु आए। उन्होंने यहां से लंदन होते हुए स्पेन के बंदरगाह शहर मलगा जाने की योजना बनाई थी। पासपोर्ट की जांच में संदेह होने पर अधिकारियों ने दोनों को पुलिस के हवाले किया।

--------

उतरने से पहले विमान से निकला धुंआ

बेंगलूरु. कोयंबटूर से बेंगलूरु आ रहे स्पाइस जेट के एक विमान में बुधवार को यहां कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से पहले धुंआ निकलने से कुछ देर के लिए आपात स्थिति बन गई। फ्लाइट एसजी 3466 में करीब 40 व्यक्ति सवार थे। यह विमान कोयंबटूर से दोपहर बाद करीब 12.40 बजे बेंगलूरु को रवाना हुआ था। एक घंटे बाद करीब 1.40 बजे जब विमान केआइए पर उतरने की तैयारी कर रहा था, तभी यह घटना हुई। स्पाइस जेट ने एक बयान में कहा है कि विमान के स्टाफ ने लैंडिंग से पहले अगले कैबिन के सामने हल्का धुआं निकलते देखा। क्यू400 विमान ने इसके बावजूद बिना किसी परेशानी के लैंडिंग की। बयान में कहा गया है कि किसी भी पायलट ने आपात लैंडिंग कराने की मांग नहीं की और इसकी जरूरत भी नहीं थी।

-------

11 हजार वाहनों की जांच, 48 लाख वसूला जुर्माना
बेंगलूरु. परिवहन विभाग ने प्रदेश में वाहन दस्तावेज की जांच के लिए बड़े पैमाने पर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। कार्यवाहक परिवहन आयुक्त बी.दयानंद ने बताया कि चुनाव होने तक परिवहन विभाग का अभियान जारी रहेगा। बुधवार को 11596 वाहनों की जांच की गई। 1160 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और 108 वाहन जब्त किए गए। जांच में टैक्स के रूप में 28 लाख 71480 रुपए और जुर्माने के रूप में 1 लाख 86729 रुपए सहित कुल 46 लाख 88609 रुपए वसूले गए।