
महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें
बेंगलूरु. मारवाड़ी युवा मंच जाग्रति शाखा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच की संस्थापक अध्यक्ष प्रीति जैन व जाग्रति की अध्यक्ष रीना मित्तल, मुख्य अतिथि मिनल निगम व चंदा ख्ेामका ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रीना ने नई पीढ़ी को संस्कृति तीज त्यौहार की जानकारी होने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि मिनल निगम व चंद्रा खेमका ने कहा कि महिला अपनी शक्ति पहचानें और समाज को सही दिशा में बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन करते रहें। सचिव सीमा जाजोदिया ने बताया कि इस साल का कार्यकम दिवंगत नायिक श्रीदेवी को समार्पित था। सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कोषाध्यक्ष ममता सर्राफ ने आभार व्यक्त किया।
स्मार्टफोन मरम्मत का प्रशिक्षण
बेंगलूरु. प्रयास संस्था की ओर से नारी सशक्तिकरण एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए चामराजपेट में मोबाइल वर्कशॉप आयोजित की गई। सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थी अमन राजपाल व सिद्धि जियानी ने स्मार्ट फोन मरम्मत का प्रशिक्षण दिया। स्वागत अध्यक्ष किरण नागोरी ने किया। धन्यवाद उपाध्यक्ष रीना गादिया ने दिया।
जैन नवयुवक मंडल श्रीरामपुरम की नई कार्यकारिणी का गठन
बेंगलूरु. जैन नवयुवक मंडल श्रीरामपुरम की शुक्रवार को श्रीरामपुरम जैन स्थानक भवन में हुई आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
स्थानक भवन में शांतिलाल बोहरा, अशोक गुगलिया, सिद्धार्थ बोहर, मीठालाल पटवा, संतोष दक के सान्निध्य मे देवीलाल पितलिया के गीतिका से आमसभा शुरू हुई। अध्यक्ष कांतिलाल गुगलिया ने सदस्यों का सेवाओं के लिए आभार जताया।
अशोक गुगलिया ने सभी सदस्यों से श्रीरामपुरम चातुर्मास में अधिकाधिक तप ध्यान ज्ञान से जुडऩे का आह्वान किया। शांतिलाल बोहरा ने नवयुवक मंडल को धर्मलाभ का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। सिद्धार्थ बोहरा ने कार्यकाल की उपब्धियां बताते हुए नए कार्य कर मंडल को मजबूत करने का आह्वान किया।
संतोष दक ने नए सदस्यों को जोडऩे के लिए कांतिलाल गुगलिया, उत्तम गुगलिया, रमेश खिंवेसरा, संजय खिवेंसरा, विनोद गुगलिया के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। चुनाव अधिकारी ने वर्ष 2018-19 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें अध्यक्ष दिनेश कुमार खिंवेसरा, मंत्री संदीप छल्लानी, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुखलेचा, राजेंद्र बरमट, कोषाध्यक्ष दिलीप पटवा, सहमंत्री प्रवीण कुमार कटारिया, आशीष गुगलिया सर्वसम्मति से चुने गए। कांतिलाल गुगलिया ने अध्यक्ष पद का कार्यभार दिनेश खिंवेसरा को सौंपा। संचालन दिनेश खिवेंसरा व सिद्धार्थ बोहरा ने किया। उपाध्यक्ष पवन सुखलेचा ने धन्यवाद दिया।
Published on:
28 Jul 2018 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
