21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम बनने का दिवास्वप्न देख रहे येड्डियूरप्पा : सिद्धू

येड्डियूरप्पा जब मुख्यमंत्री थे तब उन्हें जेल जाना पड़ा था और अब उन्होंने रेड्डी बंधुओं को फिर से अपना दोस्त बना लिया है

2 min read
Google source verification
congress

बेलगावी. इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनने का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा का सपना पूरा नहीं होगा। वे दिवास्वप्न देख रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि येड्डियूरप्पा जब मुख्यमंत्री थे तब उन्हें जेल जाना पड़ा था और अब उन्होंने रेड्डी बंधुओं को फिर से अपना दोस्त बना लिया है। राज्य की जनता को रेड्डी और येड्डि की यह दोस्ती पसंद नहीं आएगी। सिद्धू ने येड्डियूरप्पा को चुनौती देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने पर मुझे 24 घंटे मेें जेल भेजने का दावा करते हैं लेकिन अगर उनके पास भ्रष्टाचार को लेकर कोई सबूत है तो लोकायुक्त, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो या अदालत क्यों नहीं जाते हैं।

सिद्धरामय्या ने कहा कि येड्डियूरप्पा काफी वरिष्ठ नेता हैं इसके बावजूद वे मेरे विवादित टिप्पणियां करते हैं। मैं भी उनकी तरह बोल सकता हूं लेकिन इस मामले में उनके स्तर पर नहीं आना चाहता हूं। सिद्धरामय्या ने एक बार फिर दावा किया भाजपा और जद (ध) के बीच गुप्त समझौता है। सिद्धू ने कहा िक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जद (ध) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी के बीच मुलाकात हो चुकी है।

सिद्धू ने दावा किया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर शाह और कुमारस्वामी की मुलाकात हुई थी औ दोनों ने वहां से विमान में एक साथ सफर भी किया था। सिद्धू ने इसके बारे में सबूत होने का दावा करते हुए कहा कि उसे सही समय पर उजागर किया जाएगा। सिद्धरामय्या ने कहा कि जद (ध) भाजपा की बी टीम है और दोनों पार्टियां का विकास से से कोई वास्ता नहीं है, वे सिर्फ सत्ता हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं।

-----------------
परिणाम से बदलेगी देश की राजनीति
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के लोगों का जनादेश ऐतिहासिक होगा और यह देश के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा। सिद्धरामय्या ने रविवार को बागलकोट जिले के मुधोल में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित करते मतदाताओं से भाजपा व जनता दल (ध) के लुभावने वादों पर विश्वास करने के बजाय कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। भाजपा पर हमला करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि उनके नेता क्या जनता का भला करने के लिए जेल गए थे। सिद्धरामय्या ने कहा कि सच कहने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा को क्रोध आता है लेकिन भाजपा ने राज्य और केंद्र में अपने शासनकाल के दौरान किसानों का ऋण माफ नहीं किया। भाजपा को किसानों के मसले पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।