
बेलगावी. कांग्रेस नेता सीएम इब्राहिम ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येड्डियूरप्पा को एक उपकरण की भांति इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी शाह की जोड़ी उसी प्रकार येड्डियूरप्पा को किनारे लगाने की तैयारी में है जिस प्रकार उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ किया।
वे येड्डियूरप्पा का उपयोग सिर्फ मौजूदा विधानसभा चुनाव तक कर रहे हैं और उसके बाद अनंत कुमार हेगड़े को आगे बढा देंगे। इब्राहिम ने कहा कि मुझे येड्डियूप्पा के प्रति सहानुभूति है। बादामी में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की जीत के प्रति उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या यहां से ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। प्रतिद्वंद्वी दलों के कुछ लोग जिन्होंने बल्लारी में पहाड़ खोद कर खत्म कर दिया, वे बादामी में गड्ढा खोदने आए हैं। हालांकि बादामी के मतदाताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता सिद्धरामय्या को समर्थन कर रहे हैं।
---------
कन्नडिग़ाओं से क्षमा मांगें सिद्धरामय्या: येड्डि
बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के मराठी भाषा नहीं आने पर मराठी समुदाय से क्षमा मांगने पर कड़ी आपत्ति करते हुए जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। येड्डियूरप्पा ने रविवार को कलबुर्गी में कहा कि सिद्धरामय्या चामुंडेश्वरी को छोड़कर बादामी की तरफ भाग रहे हैं, इससे यही प्रतीत होता है कि वे हार से डर गए हैं और मानसिक तौर पर बीमार हैं।
पूर्व मंत्री गाली जनार्दन रेड्डी के भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि वे भाजपा के लिए नहीं बल्कि अपने मित्र श्रीरामुलू के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इन चुनावों में मोलकालमुरु के साथ ही सिद्धरामय्या के खिलाफ बादामी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा व जनार्दन रेड्डी के बीच कोई संपर्क नहीं हैं।
रेड्डी अपने मित्र के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। येड्डियूरप्पा ने कहा कि उनके पुत्र विजयेंद्र को वरुणा सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के कारण उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। यह एक बंद अध्याय है और पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को मानने के लिए प्रतिबद्ध है।
Published on:
30 Apr 2018 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
