8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की गला दबाकर हत्या, शव को जंगल में दफनाया, गड्ढे में दबे शव के दिख रहे थे हाथ व पैर

Murder in Banswara: पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव करीब 4-5 दिन पुराना है।

2 min read
Google source verification
banswara crime

शव को पैक करते पुलिस के जवान, फोटो- पत्रिका

राजस्थान के बांसवाड़ा के दानपुर और आंबापुरा थाना क्षेत्र के बीच के सजवानिया गांव में गुरुवार को जंगल में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। गड्ढे में दबे शव के हाथ व पैर बाहर से दिखाई पड़ रहे थे। हालात देखकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल बॉडी को निकालकर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करा दिया है।

नहीं हो पाई शिनाख्त

शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि बारी सरपंच ने सूचना दी थी कि बारी और सजवानिया दोनों गांव के बीच में फॉरेस्ट लैंड है, यहां पर एक महिला का शव पड़ा है। दोनों थाना पुलिस मौकेे पर पहुंची।

गड्ढे में मिला था शव

फॉरेस्ट लैंड में पानी स्टोर करने के लिए छोटे-छोटे गड्ढे किए जाते हैं। इसी एक गड्ढे में शव को दफनाया गया था। संभव है कि कुत्ते या फिर अन्य जानवर ने शव को बाहर खींचने की कोशिश की। एक हाथ और एक पांव बाहर आ गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को मिट्टी हटाकर निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं होने पर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर एफएसएल से जांच करा साक्ष्य एकत्र किए गए।

यह वीडियो भी देखें

गला दबाकर हत्या

यह शव करीब 4-5 दिन पुराना है। जीभ बाहर आई हुई थी। इससे पता चलता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई। जमीन में दबे रहने से कुछ अंग क्षत-विक्षत हो गए। हालांकि शव पर पाए गए कपड़े पूरी तरह नहीं गले थे।

स्थानीय है महिला

पुलिस के अनुसार शव पर स्थानीय पहनावा है। महिला ने ब्लाउट और लहंगा पहन रखा था। गले में एक सामान्य चेन है, जबकि हाथ और पैरों में धागे बंधे हुए हैं। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के पहनावे का प्रचलन है। उम्र करीब 25 से 30 साल होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- 6 जून को सेहरा बांध निकालने वाला था बारात, भीषण हादसे में दूल्हे की दर्दनाक मौत, मातम में बदलीं खुशियां