1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : बांसवाड़ा : कांग्रेस ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन, पेट्रोल की कीमतें बढऩे पर जताया आक्रोश

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार, महंगाई पर नियंत्रण की मांग  

2 min read
Google source verification
Banswara, Congress, Show, Raily, demostration

बांसवाड़ा. महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को कम करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला कांगे्रस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और कलक्टरी पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी।

कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से रैली के रूप में निकले और मोहन कॉलोनी चौराहा, अस्पताल घाटी होते हुए कलक्ट्री के मुख्य द्वार पर पहुंचे। यहां पुलिस की ओर से मुख्य द्वार बंद करने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान कुछ धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में द्वार खोल दिया गया। इसके बाद कलक्ट्री पोर्च में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

इससे पूर्व कांगे्रस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि और बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष मालवीया ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से वादा किया था कि वह महंगाई कम करेगी, लेकिन आज जरूरी चीजें लोगों की पहुंच से दूर हो रही हैं।

आम आदमी को पेट्रोल 80 रुपए लीटर खरीदना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के भाव कम होने के बावजूद सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए हैं। यह जनता से खुली लूट है। प्रधानमंत्री को काम की बात नहीं आती इसलिए वह मन की बात करते हैं। बिना लोगों से जुड़ाव वाले लोग देश चला रहे हैं।

सहयोगी दल भी नाराज

पार्टी जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि कांग्रेस शासन में ईंधन के दाम बढ़े थे, तब राजनाथ सिंह , स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज , विरोध के लिये सडक़ों पर बैठ गए थे। अब बढ़ती कीमतों को देखते हुए सत्ता में सहयोगी शिवसेना भी नाराज है। केंद्र की मोदी सरकार की नीति के विरोध में गुरुवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया है। सरकार ने निजी कंपनियों की चिंता छोडक़र पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम नहीं किए तो कांगे्रस दोनों सरकारों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

गरीब जनता परेशान

पूर्व विधायक कांता भील ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता के साथ है और उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। बढ़ती महंगाई से गरीब जनता परेशान है। इसके अलावा केंद्र सरकार राजस्थान की लगातार अनदेखी कर रही है। प्रदेश सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार से आम जनता, गरीब, मजदूर, किसान सभी त्रस्त है।

प्रधानमंत्री की पॉलिसी गरीब से खींचो और अमीर को सींचो है। इस मौके पर जिला प्रमुख रेशम मालवीया, अब्दुल गफ्फार, प्रधान छोटी सरवन राजेश कटारा, हंसमुख सेठ, अर्जुन पाटीदार, केशव निनामा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रवक्ता मनीष देव जोशी ने किया। आभार युवक कांग्रेस अध्यक्ष नटवर तेली ने व्यक्त किया ।

ये भी हुए शामिल

प्रधान सुभाष तम्बोलिया, शांता गरासिया, कल्पना कटारा, मोती भूरिया, इमरान खान पठान, जाहिद अहमद सिंधी, सुरेश कलाल, अरविंद डामोर, कमलाशंकर मईड़ा, रजनीकांत खाब्या, गढ़ी वासुदेव पाटीदार, एसटी मोर्चा अध्यक्ष छगनलाल गरासिया सहित जिलेभर से आए कार्यकर्ता शामिल रहे।