6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
बांसवाड़ा तिहरा हत्याकांड – मांगों पर बनी सहमति, शव लेने को राजी हुए परिजन – देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

बांसवाड़ा तिहरा हत्याकांड – मांगों पर बनी सहमति, शव लेने को राजी हुए परिजन – देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

बांसवाड़ा.
बांसवाड़ा तिहरा हत्याकांड के बाद रविवार को प्रशासन और मृतकों के परिजनों में मांगों को लेकर सहमति बन गई। जिसके वह शव लेने को राजी हुए। आईजी सहित कई दो-तीन जिलों के एसपी एवं एएसपी के साथ रेंजभर का पुलिस जाप्ता इस घटनाक्रम में लगा हुआ है। इसके अलावा आरएसी, एमबीसी, बांसवाड़ा क्यूआरटी, ईआरटी सहित अन्य फोर्सेज बांसवाड़ा में कैंप किए हुए हैं। इससे बांसवाड़ा कलक्ट्री परिसर एवं इन्द्रा कॉलोनी छावनी में तब्दील दिखाई पड़ी। इसके अलावा शहरभर के प्रमुख संवेदनशील इलाकों में कालीकामाता, खाटवाड़ा, पृथ्वीगंज, राजतालाब चौक, कस्टम चौराहा सहित अन्य कई इलाकों में पुलिस के सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। साथ ही ड्यूटी मजिस्टे्रट एवं कई मोबाइल पार्टियों को शांति व्यवस्था एवं लाइन ऑर्डर की पालना में लगाया गया है।