
बांसवाड़ा. चार माह से नहीं मिली राशन सामग्री, डीलर का प्राधिकार पत्र निलंबित
बांसवाड़ा. जिले की खेरडाबरा गांव के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्री पहुंचे। यहां राशन के खाली कार्ड बताते हुए आरोप लगाया कि गांव की उचित मूल्य की दुकान से उन्हें हक की राशन सामग्री समय पर नही मिल रही हैं। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ रोष जताते हुए जिला रसद अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस पर रसद विभाग ने प्रारंभिक स्तर पर डीलर संतोष का प्राधिकार पत्र को निलंबित कर दिया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नियमानुसार गरीब वर्ग के परिवार को सरकार स्तर से गेहूं, शक्कर, केरोसिन सहित अन्य राशन सामग्री देने के प्रावधान है, लेकिन पिछले चार माह से राशन डीलर की ओर से इसका वितरण नही किया जा रहा है। राशन लेने पहुंचने पर डीलर एक पर्ची पर हस्ताक्षर कर थमा देता है एवं बाद में सामग्री ले जाने की बात कहता है।
इसके साथ ही राशन दिए बगैर ही पोस मशीन पर फिंगर ले लिए जाते है। बाद में डीलर सामग्री न देकर इसकी मांग जब ग्रामीण करते है तो धमकाता है। ग्रामीणों ने इस गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही लेम्प्स के माध्यम से सामग्री दिलाने की व्यवस्था शुरू करने का अनुरोध भी किया हैं।
इनक कहना है
&प्रारंभिक तौर पर ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर डीलर संतोष को निलंबित कर दिया है। अब विस्तृत जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हजारीलाल अलोरिया, जिला रसद अधिकारी
Published on:
11 Feb 2020, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.