2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदन चोरी के आरोपी एक दिन रिमांड पर

बांसवाड़ा. पिछले दिनों शहर के करीब एक फार्म हाउस से चंदन काटकर चुराते पकड़े गए चित्तौडग़ढ़ जिले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इनसे और पूछताछ के लिए पुलिस ने कोर्ट से समय मांगा। इस पर अदालत ने चारों को पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 12 Feb 2020, 1:58 AM IST

चंदन चोरी के आरोपी एक दिन रिमांड पर

चंदन चोरी के आरोपी एक दिन रिमांड पर

बांसवाड़ा. पिछले दिनों शहर के करीब एक फार्म हाउस से चंदन काटकर चुराते पकड़े गए चित्तौडग़ढ़ जिले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इनसे और पूछताछ के लिए पुलिस ने कोर्ट से समय मांगा। इस पर अदालत ने चारों को पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
पुलिस के अनुसार चोरी के मामले में लिए एक फार्म हाउस में चंदन काटने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत चार जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौडग़ढ़ जिले के निकुंज थाना इलाके के हैं। पुलिस के अनुसार गारिया में गत ६ जनवरी की रात दीपेश सेठ के निजी फार्म हाउस में घुसे चोरों ने कुल्हाड़ी, करवत से चंदन के पेड़ काटकर चुराने का प्रयास किया। भनक पर चौकीदार विकास पुत्र वाला और उसके भाई दौड़े तो चोर भाग खड़े गए। में विकास की रिपोर्ट पर एएसआई देवीसिंह ने तहकीकात कर चित्तौडग़ढ़ जिले के निकुंज थाना इलाके के मोहम्मदपुरा निवासी जमील पुत्र हनीफ खां, उसके भाई छोटू खां, शलील पुत्र नजीम खां और कैलाश पुत्र मांगीलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर चंदन का काटा हिस्सा, वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, करवत आदि की बरामदगी के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने चारों आरोपियों को एक दिन रिमांड पर सौंपा है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़