2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा. हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव

बांसवाड़ा. जिले के हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को पुरस्कार वितरण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. डीके जैन, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डा. निर्मला शर्मा रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. सर्वजीत दुबे ने की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 15 Feb 2020, 11:44 PM IST

बांसवाड़ा. हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव

बांसवाड़ा. हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव

बांसवाड़ा. जिले के हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को पुरस्कार वितरण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. डीके जैन, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डा. निर्मला शर्मा रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. सर्वजीत दुबे ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. जैन ने कहा कि समर्थ युवा शक्ति ही सक्षम भारत की निर्मात्री है। सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने के अवसर सीमित हैं, फिर भी प्रतिभाएं जीवन में सफलता पाने की क्षमता रखती हंै। विशिष्ट अतिथि डा. शर्मा ने शिक्षा की सार्थकता और महत्व को बताया।

इन प्रतिभाओं को नवाजा

डॉ. शिप्रा राठौड़ एवं मोनिषा मीणा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की सत्र 2018-19 की सभी परीक्षाओं में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं, डॉ. गीताराम शर्मा के संयोजन में सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेताओं, मनोज कुमार, सुनील मीणा, मीना मीणा के संयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं, रतनपाल डोडियार के संयोजन में खेल में जिला तथा संभाग स्तर पर विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें विशेष रूप से जीजीटीयू से गृह विज्ञान में २०१८ तथा २०१९ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं नमिता जोशी व काजल सोलंकी को सम्मानित किया। संभाग स्तर पर भाषण प्रतियोगिता की उप विजेता कृति भट्ट के अतिरिक्त खेल में राज्य स्तर पर बास्केटबॉल टीम में चयनित छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेश जोशी, गौतमलाल पारगी, रमेश निनामा, प्रसन्न आचार्य, तनिषा राठौड़, संगीता यादव, मनीष त्रिवेदी, गिरीश कुमार, विनोद निनामा, अरविन्द डामोर सहित छात्राओं की भी भूमिका रही। संचालन नीति भट्ट ने किया। आभार छात्रासंघ अध्यक्ष रेणुका डामोर ने जताया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़