17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Conversion : पंजाब से आया युवक करवा रहा था धर्मांतरण, रोका तो देवी-देवताओं पर की टिप्पणी, माहौल गरमाया

Banswara Conversion : बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के आंजना गांव में पंजाब से आया एक युवक एक परिवार का धर्मांतरण करवा रहा था। सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई।

2 min read
Google source verification
Banswara Punjab young man getting conversions When stopped he commented gods goddesses

अरथूना पुलिस थाने में मौजूद ग्रामीण। फोटो पत्रिका

Banswara Conversion : बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में धर्मांतरण की घटना के बाद अरथूना थाना क्षेत्र के आंजना गांव में धर्मांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पंजाब से आया एक युवक एक परिवार का धर्मांतरण करवा रहा था। सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान युवक की ओर से हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने ओर धर्म विशेष को अपनाने के लिए उकसाने को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना पर पहुंची अरथूना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे आंजना निवासी हिमांक शर्मा, हिमांशु मकवाना और राज मकवाना प्रतिदिन की तरह गांव के पीपली चौक में बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के किशोर भाटिया के घर से तेज आवाजें आती सुनाई दी। तीनों ने घर में जाकर देखा तो एक युवक हाथ में धर्मग्रंथ लेकर भगवान के बारे में अभद्र शब्दों का उपयोग कर मौजूद लोगों को ईसाई धर्म बेहतर बताकर अपनाने को उकसा रहा था। तीनों युवकों ने विरोध किया तो युवक ने देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी की। तब तक मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

ग्रामीणों ने आरोपी से की पूछताछ

ग्रामीणों ने आरोपी से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम सुभाष चंद्र निवासी पंजाब बताया। उसके पास से दो धर्मग्रंथ और एक फोन मिला, जिसमें उसने हर जगह कार्यक्रम के वीडियो और फोटो थे। अरथूना थाना पुलिस ने हिमांशु पुत्र नरेश मकवाना की रिपोर्ट पर परतापुर निवासी आनंद भाटिया तथा बिंजल जिला पटियाला पंजाब निवासी सुभाष चंद्र पुत्र बलवीर सिंह के खिलाफ धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

ग्रामीणों ने थानाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मांतरण के पीछे परतापुर निवासी आनंद भाटिया मुख्य साजिश कर्ता है, जो एजेंट बनकर क्षेत्र में धर्मांतरण करवा रहा है। क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों ने अरथूना थानाधिकारी विनोद मीणा से भेंट की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कुलदीप पंड्या, डॉक्टर बलवीर खांट, अमित दोसी, रितिक पाटीदार, हर्ष सिंह, राजमीत, मार्शल पंड्या, गगन, संदीप, जयदीप, रोशन कलाल आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग