18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालाब में तैरता मिला बांसवाडा तिहरे हत्याकांड के आरोपी पति का शव

Banswara Triple Murder Case : बांसवाड़ा तिहरे हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
banswara_murder.jpg

बांसवाड़ा। Banswara Triple Murder Case : तिहरे हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में पुलिस पति को संदिग्ध मानते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन हत्याकांड के दूसरे दिन पति की लाश भी एक तालाब में तैरती मिली। पुलिस ने शव निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

शहर की पॉश कॉलोनी रातीतलाई में किराए के मकान में रह रहे एक परिवार में गुरुवार सुबह ट्रपल मर्डर सामने आया। मुखिया पर पत्नी और बेटा-बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। लेकिन अब परिवार के मुखिया का शव मिलने से मामले की गुत्थी उलझ गई है।

शहर की पॉश कॉलोनी में रंक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मूलत: धौलपुर के इस परिवार के बहनोई ने अपने साले पर तीनों की हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी, जिस पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

मामले की सूचना सुबह 10.45 बजे आगरा के मूल निवासी और कॉलोनी के शिक्षक नरेंद्र कौशल ने पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो रिटायर गायनिकोलॉजिस्ट एसके जैन के मकान के पीछे के हिस्से में एक कमरे में फर्श पर नीतू (37) पत्नी देवेंद्र शर्मा, उसकी 15 साल की बेटी श्वेता और 12 साल के बेटे आर्यन के शव मिले। गला चाकू से रेता हुआ था।

चेहरे और अन्य हिस्सों पर भी घाव थे। तीनों शव लहूलुहान थे। बाहर भी खून के छींटे पड़े थे। पास में खून से सना चाकू और घास काटने का हसिया (दातेड़ा) मिला। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात का यह मामला प्रथम दृष्टया सामूहिक हत्याकांड का है। मौके से चाकू और अन्य हथियार मिले हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग