2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : AVVNL दफ्तर में फाइलें फाडऩे और कार्मिकों को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

स्वयं को विद्युत कार्मिक भी बताता था युवक, लगावाता था फर्जी मीटर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 30 Jul 2017, 8:10 PM IST

शहर की नई आबादी स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सहायक अभियंता कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों से गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देकर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि आरोपित मदारेश्वर कॉलोनी निवासी मकसूद खान पुत्र वजीर खान और उसके साथी अजीम के खिलाफ 14 जुलाई को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता जेआर गुप्ता ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया। इस पर मकसूद को गिरफ्तार किया गया।

गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 13 जुलाई की दोपहर नई आबादी स्थित अजमेर डिस्कॉम एईएन कार्यालय में आरोपित मंदारेश्वर कॉलोनी निवासी मकसूद खान पुत्र वजीर खान अपने साथ इंदिरा कॉलोनी निवासी अजीम अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद को लेकर आया। फर्जी मीटर एवं विद्युत चोरी के मामले को लेकर मकसूद खान अनाधिकृत रूप से सहायक अभियंता कक्ष में घुसा और गाली-गलौच करने लगा।

अधिकारियों एवं कार्मिकों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे कार्यालय परिसर में काफी देर तक धमाल की स्थिति बनी रही। इसी दरम्यान आरोपित ने टेबल पर पड़ी फाइलें फेंकते हुए कुछ फाड़ दिया और अधिकारी को बाहर निकलकर मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद मकसूद और उसका साथी अजीम अहमद देर रात तक कार्यालय के बाहर ही खड़े रहे और गालियां देते रहे।

विद्युत चोरी और फर्जीवाड़े में लिप्त

रिपोर्ट के अनुसार मकसूद अपने आप को निगम का कार्मिक बताकर फर्जी मीटर लगवाने से लेकर विद्युत चोरी तक की वारदातों में लिप्त रहा है। मकसूद इस उपखंड का उपभोक्ता भी नहीं है।