11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : अन्नपूर्णा रसोई घर की छत बनी शराबियों का अड्डा

राजस्थान में भजनलाल सरकार की श्री अन्नपूर्णा रसोई बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा में बस स्टैंड पर संचालित हो रही है। अन्नपूर्णा रसोईघर में सुबह के समय तो कोई समस्या नहीं होती लेकिन रात के समय यहां पर काम करने वाली महिलाओं को शराबियों का डर सता रहा है

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान में भजनलाल सरकार की श्री अन्नपूर्णा रसोई बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा में बस स्टैंड पर संचालित हो रही है। अन्नपूर्णा रसोईघर में सुबह के समय तो कोई समस्या नहीं होती लेकिन रात के समय यहां पर काम करने वाली महिलाओं को शराबियों का डर सता रहा है। रसोई घर में काम करने वाली सपना, कंकू देवी, उमिया देवी, सूर्य देवी का कहना है कि दिन में तो आसपास के ग्रामीण रहते हैं इसलिए शराबी रसोईघर की छत पर नहीं चढ़ते हैं, लेकिन जैसे ही अंधेरा होता है तब शराबी रसोई घर की छत को ही अपना अड्डा बना लेते हैं।

यह भी पढ़ें : टंकी से निकला मरा सांप, बच्चे उसी से पानी पीते थे…हंगामे के बाद गांव वालों ने लॉक कर दिया स्कूल

रसोई घर पर काम करने वाली महिलाओं के अलावा रात के समय गनोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसुताओं के परिजन जिसमें खासकर महिलाएं रसोई घर पर खाना खाने के लिए आती है तथा इन महिलाओं को भी शराबियों का डर बना हुआ है। इंदिरा रसोई घर में काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि आए दिन शराबी रसोई घर में आकर उत्पाद मचाते हैं जिसके कारण उन्हें काम करने में परेशानी आती है। कई बार शराबी शराब के नशे में इतने धुत्त हो जाते हैं की रसोई घर में ही सो जाते हैं तथा उन्हें बड़ी मुश्किल से उठाकर रसोईघर के बाहर निकाला जाता है। खासकर रात के समय शराबी खाना खाने आते हैं तथा बेमतलब महिलाओं से बहस भी करते हैं।

यह भी पढ़ें : 8-8 लाख रुपए में बिका था पर्चा, SOG की बड़ी कार्रवाई, सात अभ्यर्थी सहित 11 गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग