29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात आने से कुछ देर पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, दूल्हा बारातियों के साथ पहुंचा थाने

बैंडबाजों के साथ नाचते गाते बिजोर गांव के बाराती दूल्हे को लेकर गांव पहुंचे। बारात दुल्हन के घर पहुंचती इससे कुछ ही देर पहले दुल्हन प्रेमी के संग फरार हो गई

2 min read
Google source verification
दुल्हन प्रेमी के संग फरार

बारात आने से कुछ देर पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, दुल्हा बारातियों के साथ पहुंचा थाने

घाटोल/बांसवाड़ा.
खमेरा थाना क्षेत्र के ढारमा गांव में रविवार को बारात पहुंचने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और एेसे में घर की खुशियां मायूसी में बदल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान दुल्हा बारातियों के साथ थाने पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार
बैंडबाजों के साथ नाचते गाते बिजोर गांव के बाराती दूल्हे को लेकर रविवार अल सुबह करीब चार बजे खमेरा थाना क्षेत्र के ढारमा गांव पहुंचे। बारात दुल्हन के घर पहुंचती इससे कुछ ही देर पहले दुल्हन प्रेमी के संग फरार हो गई।

सभी रस्में हुई थीं..

कुछ समय पहले बिजोर गांव के कालू पुत्र पोजा अहारी का रिश्ता ढारमा गांव निवासी रवीना पुत्री रूपजी के संग तय हुआ था। 9 जून की शादी तय हुई। दो तीन दिन पूर्व आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार हल्दी, आभूषण का चढ़ावा सहित रस्में हुईं। दूल्हे के घर नोतरा रस्म भी अदा हो गई, लेकिन जब बारात लेकर पहुंचे तो यह दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

थाने में दी रिपोर्ट
दूल्हे के परिवार ने बारातियों के साथ थाने पहुंचकर दुल्हन के पिता एवं प्रेमी कड़वा आमड़ी निवासी सुनील पुत्र नारायण के खिलाफ खमेरा थाने में रिपोर्ट दी है। इससे पहले भी खमेरा थाना क्षेत्र में ही बिजोर गांव का दूल्हा पादरा पाड़ा गांव बारात लेकर गया एवं दुल्हन भाग गई थी।

यह खबरें भी पढ़ें..

एक फेरा होने के बाद शादी अधूरी छोड़ दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन और परिजन सदमें में

पुलिस को दौड़ा रहीं भागती दुल्हनें, 20 दिन में तीन मामले आए सामने, तीनों में रही प्रेमी की भूमिका

दूल्हा-दुल्हन व बारातियों को छोड़ थाने पहुंचे 15 गाड़ियों के ड्राइवर, तमाशबीनों की लगी भीड़

रिश्तेदार ने नाबालिग के साथ खेत में किया बलात्कार, फिर अश्लील फोटो खींच वायरल करने की दी धमकी

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग