18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक फेरा होने के बाद शादी अधूरी छोड़ दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन और परिजन सदमें में

इस मामले में दुल्हन के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Abdul Bari

May 18, 2019

दूल्हा हुआ फरार

एक फेरा होने के बाद शादी अधूरी छोड़ दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन और परिजन सदमें में

हरनावदाशाहजी/बारां
हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के दीगोद जागीर गांव में बीती रात को दहेज की मांग को लेकर अधूरी शादी छोड़ दूल्हे के फरार होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के जावर निवासी दुल्हन की शादी दीगोद जागीर निवासी उसके मामा किशोरी लाल लोधा करवा रहे थे। बारात झालावाड़ जिले के ही खेडी जागीर गांव से आई थी। रात को स्वागत अगवानी के बाद फेरे की रस्म हो रही थी। इसी दौरान एक फेरा होने के बाद दूल्हा मेघराज लोधा व उसके परिजन दहेज में फॉर व्हीलर की मांग करने लगे। लड़की के पिता रामदयाल लोधा ने बताया कि दूल्हे को सोने की अंगूठी भी पहनाई थी, हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि गाड़ी भी दे सकें। वर पक्ष की इस मांग को देखते हुए उन्होंने दूल्हे व परिजनों से खूब मिन्नतें की। लेकिन परिजन दूल्हे को बीच शादी में से उठा ले गए। घटना के बाद दुल्हन व परिजन सदमें में आ गए और सुबह हरनावदाशाहजी थाने पंहुचकर रिपोर्ट लिखवाई। थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट ले ली है। इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, फेरों के बाद परीक्षा, फिर ली विदाई

बारां. बेटी पढ़ेगी तभी तो आगे बढ़ेगी। इस स्लोगन को साकार करते हुए। अटरू क्षेत्र के कुन्जेड़ गांव निवासी आरती वैष्णव ने शुभ मुहूर्त में सात फेरे को लिए, लेकिन बाबुल का आंगन बारां में परीक्षा देने के बाद ही छोड़ा। उसके इस जज्बे की कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र में खासी चर्चा रही। आरती का विवाह कोटा के प्रेम नगर निवासी महेन्द्र वैष्णव के साथ हुआ गुरुवार रात्रि को अन्ता में आयोजित सम्मेलन में हुआ था। दुल्हन आरती एमए प्रवेश की परीक्षा दे रही थी। उसका आज पेपर होने के कारण सुबह फैरो की रस्म के बाद यहां राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंच कर सुबह सात बजे पेपर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग