6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: सीएम भजनलाल का बड़ा ऐलान, 6019 गांवों में बहेगी विकास की बयार

Dharti Aaba Gram Utkarsh: प्रदेश की भजनलाल सरकार जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। ऐसे में जल्द ही वागड़ के 6019 गांवों में विकास की बयार बहती नजर आएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
CM-Bhajanlal-Sharma-3

Banswara News: बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राज्यस्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। वागड़ के आदिवासी बलिदानियों का योगदान इतिहास व संस्कृति में महत्वपूर्ण है। सरकार इस क्षेत्र के विकास में कसर नहीं छोड़ेगी। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में राज्य के 6019 गांवों को विकास के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान को स्मरण करने का अवसर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनजाति समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को समानित किया। सीएम ने राजीविका सखियों इंदिरा कटारा और कमला कटारा को 114 करोड़ रुपए का चेक सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोविन्द गुरु जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना का शुभारंभ किया। 15 नवबर से 26 नवबर तक प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने राजस्थान में ‘कोटे में कोटा’ आरक्षण मुद्दे को उठाया, हालांकि मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में प्रवासी राजस्थानियों को साधने में जुटे सीएम भजनलाल

‘महाअघाड़ी गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन’

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत पुणे में राजस्थानी समाज समेलन को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी झूठ व लूट की बात करते हैं। यह महाअघाड़ी गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है, जिसने जनता को ठगा है।

यह भी पढ़ें: एशिया के सबसे बड़े कच्चे बांध से नहरों में छोड़ा पानी, पहली बार ऐसा नजारा देख किसानों में दौड़ी खुशी की लहर