5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गए युवक की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

लोकेश नहाते वक़्त गहरे पानी में चला गया। उसकी डूबने से मोत हो गईं।
less than 1 minute read
Google source verification
डूबने से हुई दर्दनाक मौत

दोस्तों के साथ नदी पर नहाने के लिए गए युवक की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

बांसवाडा
बागीदौरा में धुलंडी के दिन दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए एक युवक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कलिंजरा सीआई प्रदीप बिट्टू ने बताया कि बागीदौरा निवासी लोकेश पाटीदार पुत्र रणछोड़ पाटीदार उम्र 25 वर्ष धुलंडी के दिन रंग खेलेने के बाद दोस्तों के साथ नहाने के लिए थापड़ा के अनास नदी पर दोपहर में गया। लोकेश नहाते वक़्त गहरे पानी में चला गया। उसकी डूबने से मोत हो गईं। मौत की खबर सुनते ही लोकेश के परिवार में कोहराम मच गया और होली की खुशियां काफूर हो गईं।

इधर, महिला पर एसिड से हुआ हमला
दूसरी ओर जिले के ही जौलाना गांव में होली की सुबह एक महिला पर एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुई महिला की महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला जौलाना निवासी शांति के पति मनजी ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह दूध निकालने के लिए खेत पर बने मकान पर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब वो वहां पहुंचा तो देखा कि शांति जमीन पर पड़ी थी और चेहरा व शरीर का काफी हिस्सा झुलस चुका था। जिसे तुरंत अरथूना अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे रेफर कर दिया गया। महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद के तहत यह हमला किया गया है।