2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व पति ने महिला का यौन शोषण कर कुएं में फेंका, अर्द्धनग्न हालत में रातभर पाइप पकड़े रही…

कथित यौन शोषण के बाद एक महिला को पूर्व पति ने कुएं में फेंक दिया। अर्द्धनग्न पीड़िता रातभर कुएं में लगी मोटर से जुड़े पाइप को पकड़े रही।

2 min read
Google source verification
Crime in Banswara

सांकेतिक तस्वीर

बांसवाड़ा। कथित यौन शोषण के बाद एक महिला को पूर्व पति ने कुएं में फेंक दिया। अर्द्धनग्न पीड़िता रातभर कुएं में लगी मोटर से जुड़े पाइप को पकड़े रही। शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने पहुंची महिलाओं ने उसकी चीखें सुनी तो ग्रामीणों को बुलाया। सूचना पर पुलिस की पहुंची। बाद में जख्मी हालत में उसे बाहर निकाला गया। प्रकरण में अरथूना थानाधिकारी प्रकाशचंद्र मीणा ने बताया कि पीड़िता को मौके से अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, यौन शोषण और हत्या का प्रयास करने के आरोप में नामजद किया।

यह बताया घटनाक्रम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते करीब पांच साल पहले उसने नातरा विवाह किया। उससे एक बेटा है। बाद में उसे छोड़ दिया तो कुछ समय पीहर में रही। फिर उसने भी नातरा किया। तब से दूसरे पति के साथ रह रही थी। गुरुवार रात को उसका पति घर पर नहीं था। इस बीच, करीब 11 बजे पूर्व पति आया और उसे जबरन उठा ले गया। फिर उसका यौन शोषण किया।

फिर जान से मारने की नीयत से पास के कुएं में फेंक कर ऊपर से बड़ा पत्थर दे मारा। मृत समझकर वह मौके से भाग गया। पानी में पत्थर लगने से उसके सिर में चोट आई, लेकिन कुएं के अंदर मोटर का पाइप पकड़ में आ गया तो उसे जैसे-तैसे थामे रहकर रात बिताई।

यह भी पढ़ें : ‘घर से बाहर निकल वरना…’ होटल में बुलाकर युवक ने बनाया अवैध संबंध और उसकी बहन ने ही बना ली अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

मंदिर से लाकर पहनाए कपड़े

सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला कुएं में गिरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला। महिला अर्द्धनग्न थी तो मंदिर के माताजी के वस्त्र लाकर पहनाने पड़े। सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। महिला को बांसवाड़ा ले जाकर मेडिकल मुआयना कराने के बाद एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खुद तीसरी लाया, उसके दूसरे नातरे से था खफा

पीडि़ता के अनुसार शादीशुदा होते हुए ललित ने उसे रिश्ता जोड़ा और फिर छोडक़र तीसरी ले आया। फिर जब उसने नया नातरा किया, तो वह इससे खफा था। इसलिए उसने गुरुवार रात आकर यह वारदात की।

Story Loader