6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में मुफ्त बिजली को लेकर क्या बोलीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने बीते पांच साल में जनता के साथ सिर्फ वादा खिलाफी की है। जानिए राजस्थान में फ्री बिजली पर क्या बोलीं राजे-

2 min read
Google source verification
former_cm_raje.jpg

बांसवाड़ा/परतापुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने बीते पांच साल में जनता के साथ सिर्फ वादा खिलाफी की है। एक से दस तक गिनती गिनाने वाले नेता तो चले गए, किंतु इसके फेर में आए किसानों को पांच साल तक खमियाजा भुगतना पड़ा। बेरोजगारों को भत्ता तक नहीं मिला। 19 बार पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के साथ अन्याय हुआ और किसी के खिलाफ सरकार ने एक्शन तक नहीं लिया।


राजे ने परतापुर और बांसवाड़ा में भाजपा प्रत्याशियों कैलाश मीणा और धनसिंह रावत के समर्थन में गुरुवार को चुनावी सभा में कांग्रेस सरकार को विभिन्न मामलों पर घेरा और अपनी पूर्ववर्ती सरकार की उपलिब्धयां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज सरकार पर बिजली का कर्ज 95 हजार करोड़ का है, जबकि भाजपा राज में दस हजार करोड़ का था।


कांग्रेस सरकार मुफ्त बिजली के बहाने सरचार्ज के नाम पर वसूली कर रही है। उन्होंने तीन से चार बार त्रिपुरा सुंदरी का उल्लेख कर कहा कि भाजपा राज में सर्वांगीण विकास हुआ, किंतु कांग्रेस में विकास की सोच नहीं है। अब समझने की जरूरत है। परतापुर में प्रत्याशी मीणा ने भी क्षेत्र में शेष सड़कों और धार्मिक स्थलों के विकास की जरूरत बताते हुए समर्थन मांगा। कार्यकर्ताओं ने साड़ी ओढाकर, चांदी के सांकली पहनाकर स्वागत किया।


सांकली को धार्मिक कार्य में देने को कहा। इससे पहले वे खुली जीप में सभास्थल पहुंचीं। बांसवाड़ा में गांधी मूर्ति पर हुई सभा में प्रत्याशी रावत ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उखाड़ फैंकने की बात कही। इस मौके पर सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां ग्रामीणों ने कांग्रेस उम्मीदवार को सुनाई खरी खोटी, माहौल गरमाया तो मंच छोड़कर भागे


दोनों सभाओं में सांसद कटारा के अलावा प्रवासी विजय सोलंकी, प्रभारी दिनेश भट्ट, जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, हकरू मईड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव, प्रधान निर्मला मकवाना, बलवीर रावत, दिलीप परमार, धर्मेन्द्र राठौड़, हरिदास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन परतापुर में लाभचंद गढ़ी व बांसवाड़ा में सुबोध मालोत ने किया। आभार सुनील आचार्य व जिलाध्यक्ष पटेल ने व्यक्त किया।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग