8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election: राजस्थान में यहां ग्रामीणों ने कांग्रेस उम्मीदवार को सुनाई खरी खोटी, माहौल गरमाया तो मंच छोड़कर भागे

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के राजनेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत नृसिंहपुरी के गांव करणपुरा में ग्रामीणों ने कांग्रेस उम्मीदवार को विकास को लेकर मंच पर नहीं बोलने दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Nov 2023, 9:56 AM IST

neem_ka_thana_assembly_constituency_1.jpg

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के राजनेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। उम्मीदवार अपने चुनावी जोड़-तोड़ को लेकर मतदाताओं को लुभाने के सक्रिया नजर आ रहे है। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह बाजौर व कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक सुरेश मोदी मैदान में हैं। दोनों ही नेताओं का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है।


इधर ग्राम पंचायत नृसिंहपुरी के गांव करणपुरा में ग्रामीणों ने कांग्रेस उम्मीदवार को विकास को लेकर पूर्व सरपंच गोपाल सैनी के नेतृत्व में मंच पर नहीं बोलने दिया तथा बिजली व शिक्षा आदि कामों को लेकर विधायक को खरी खोटी सुनाई। नाराज विधायक के मंच पर वक्ता से माइक छिन लेने से ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया तथा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों मे एक बारगी तो माहौल खासा गरमा गया तथा हाथापाई की भी नौबत आ गई, जिससे प्रत्याशी बीच में ही मंच छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव- 91 साल के बुजुर्ग ने सुबह किया मतदान, छह घंटे बाद निधन


इधर गांवली गांव में भी विकास को लेकर विधायक हाय हाय के नारों के कारण प्रत्याशी की सभा नहीं हो पाई। आस-पास के गांवों में पेयजल, शिक्षा, सड़क आदि विकास कार्यो में भेदभाव को लेकर विधायक को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। वहीं कई जगह पर विरोध को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मोदी के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।