8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव: 91 साल के बुजुर्ग ने सुबह किया मतदान, छह घंटे बाद निधन

Rajasthan Assembly Elections 2023 : विधानसभा सीट नाथद्वारा की कोशीवाड़ा ग्राम पंचायत के मोखाड़ा गांव में एक बुजुर्ग ने अपनी मौत से ठीक छह घंटे पहले मतदान कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Nov 2023, 8:37 AM IST

cast vote before death

Rajasthan Assembly Elections 2023 : विधानसभा सीट नाथद्वारा की कोशीवाड़ा ग्राम पंचायत के मोखाड़ा गांव में एक बुजुर्ग ने अपनी मौत से ठीक छह घंटे पहले मतदान कर दिया। होम वोटिंग के तहत बुजुर्ग ने बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर अपना मत लिफाफा बंद कर पेटी में डाला था।

घटना बुधवार की है। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र-63 के मोखाड़ा क्षेत्र से होम वोटिंग के लिए चयनित मतदाताओं की सूची में 91 साल के हमेर सिंह पुत्र दल्ला सिंह निवासी डुमेला-मोखाड़ा भी शामिल थे।


मतदाता सूची में क्रमांक 422 पर उनका नाम था। उनकी ओर से होम वोटिंग के लिए प्रक्रिया के तहत आवेदन किया गया था। उनके घर सुबह लगभग 11 बजे टीम मतदान करवाने के लिए पहुंची। डाक मतपत्र के तहत घर पर ही बिस्तर पर लेटे हमेर सिंह ने मतदान किया। शाम करीब 5 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : फिर साथ दिखे सीएम गहलोत और सचिन पायलट, एक साथ देखकर क्या बोले राहुल गांधी


अंतिम पलों में मतदान

हमेर सिंह ने जीवन के अंतिम क्षणों में मतदान किया, इस बात की चर्चा पूरे इलाके में होती रही। लोग एक-दूजे को कहते नजर आए कि हमेर सिंह सभी के लिए प्रेरणात्मक संदेश दे गए कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करें।

यह भी पढ़ें : केवल दो घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली से जयपुर, सफर भी 30 प्रतिशत सस्ता होगा