उन्होंने कहा कि दिल्ली-जयपुर मार्ग के बीच और किशनगढ़-जयपुर सड़क पर ओवरब्रिज के निर्माण जारी हैं। दौसा से एक ओर नया राजमार्ग बनाया जा रहा है। दिल्ली से जयपुर के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स केबल हाईवे बनाया जा रहा है। इस प्रस्तावित हाईवे के जरिए दिल्ली से जयपुर दो घंटे में पहुंच सकेंगे। यह सफर 30 प्रतिशत सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि पांच साल में देश में इलेक्ट्रिक, इथेनॉल व हाइड्रोजन से संचालित गाड़ियां नजर आएंगी।