Good News : खुशखबर। राजस्थान में रोडवेज बसों में केट परीक्षार्थी फ्री यात्रा कर सकेंगे। राजस्थान में 27-28 सितंबर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा (केट-2024) के लिए रोडवेज की बसों में परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिए बांसवाड़ा आगार जरूरत अनुसार उदयपुर-जयपुर के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाएगा।