2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : मध्यप्रदेश में अपनी शादी के रिसेप्शन में जा रहे दूल्हे की कार हादसे में दर्दनाक मौत, चार दोस्त भी गंभीर घायल

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Chetan Dwivedi

•

Updated: 26 Dec 2018, 11:59 AM IST

banswara

बांसवाड़ा : मध्यप्रदेश में अपनी शादी के रिसेप्शन में जा रहे दूल्हे की कार हादसे में दर्दनाक मौत, चार दोस्त भी गंभीर घायल

बांसवाड़ा. मध्य प्रदेश के बदनावर के पास डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार बांसवाड़ा निवासी दूल्हे की मौत हो गई। उसकी आठ दिन पूर्व ही शादी हुई थी और वह अपनी शादी के उपलक्ष में ससुराल पक्ष के रिसेप्शन में शरीक होने जा रहा था। कोतवाली थाना इलाके के नई आबादी निवासी अकील पुत्र शब्बीर हुसैन रतलामी की शादी की आठ दिन पूर्व हुई थी। रिसेप्शन में हिस्सा लेने के लिए भोपाल जा रहा था। कार में अकील के साथ उसके चार दोस्त और थे। वेे रात करीब बारह बजे निकले। बदनावर के पास पहुंचते ही खराब सडक़ आई। तेजगति से चल रही कार अचानक डिवाइड से टकराई और अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गलत दिशा में जाकर खाई में पलट गई। कार ने करीब तीन चार पलटी खाई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे की जानकारी जब दूल्हे की कार के पीछे चल रहे कार सवार अन्य परिवार को लगी तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने घायलों को जैसे तैसे कार से बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रैफर किया। हॉस्पीटल पहुंचने के बाद अकील की मौत हो गई। वहीं उसके साथी घायल हैं।

दो मोटरसाइकिलें भिड़ीं, दो जनों की मौत
कुशलगढ़. क्षेत्र के आम्बापुरा रोड पर मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई। वहीं दो जने घायल हो गए। हादसा भैरूघाटी के पास हुआ। बांसड़ी बिजारी निवासी सोहन पुत्र पूना भाभोर अपने ससुर जमाराई निवासी थावरा पुत्र मनजी भुरीया को जमाराई छोडऩे जा रहा था कि कुशलगढ़ से बाइक पर खजूरा जा रहे रंगू पुत्र कलजी भाभोर व सुभाष पुत्र कलसिंग मईड़ा की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सोहन व सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस से घायलों को कुशलगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां रंगू व थावरा की हालत गंभीर होने पर बांसवाड़ा रैफर कर दिया। एक अन्य दुर्घटना में बाइक फिसलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। रूपगढ़ निवासी जीवणा पुत्र कोदर भाभोर बाइक पर अपने पुत्र के साथ रूपगढ़ से मोहकमपुरा जा रहा था। तभी रूपगढ़ फांटे पर बाइक फिसलने से जीवणा घायल हो गया। उसे कुशलगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़