2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : घरेलू विवाद में पति ने बर्बाद की खुद की शादीशुदा जिंदगी, प्रेशर कुकर से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Shiv kumar Jangid

•

Updated: 12 Nov 2018, 3:36 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : घरेलू विवाद में पति ने बर्बाद की खुद की शादीशुदा जिंदगी, प्रेशर कुकर से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

बांसवाड़ा. अरथूना. अरथूना थाना इलाके के भानों का पारड़ा गांव में शनिवार आधी रात घरेलू विवाद के चलते पति ने तैश में आकर पत्नी के सिर पर प्रेशर कुकर से ताबड़तोड़ करीब दस-पन्द्रह वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग रात में ही पारड़ा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार दोपहर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई कुलदीप पुत्र ललितपाल पाटीदार ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार भानो का पारड़ा निवासी करण पुत्र रमेश पाटीदार तथा उसकी पत्नी प्रियंका पाटीदार (28) के मध्य रात्रि के समय कहासुनी हुई। इस पर तैश में आए आरोपी करण ने प्रेशर कुकर से प्र्रियंका पर ताबड़तोड़ हमला किया। इससे उसके सिर, मुंह, सिर और कपाल में कई जगह चोटें आई। प्रियंका लहूलुहान होने के बाद अचेत हो गई। इसके बाद करण अपने आठ वर्षीय बेटे को बाइक पर बैठाकर ससुराल कोटड़ा पहुंच गया। जहां उसने बेटे को छोड़ा और कहा कि उसने प्रियंका को मार डाला है। इसके बाद वहां से फरार हो गया।

खून से लथपथ मिला शव
करण की इस बात से ससुराल पक्ष के लोग हक्के -बक्के रह गए और दूरभाष पर सूचनाएं लेने लगे। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग रात को ही भानों का पारड़ा पहुंचे, जहां घर का मुख्यद्वार बाहर से बंद था। परिजनों ने मुख्यद्वार को तोड़ा और भीतर घुसे तो वहां प्रियंका का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा करने के बाद लाश को परतापुर चिकित्सालय लाया गया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार मृतका प्रियंका एक साल पहले तृतीय श्रेणी अध्यापिका के पद पर नियुक्त हुई थी। आरोपी पति गांव में ई-मित्र की दुकान चलाता था। वारदात के बाद दोपहर करीब 12 बजे अचानक करण बाइक लेकर गांव पहुंच गया, जिसे पुलिस ने वहीं दबोच लिया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़