29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Love Story: बॉय फ्रेंड ने घर आकर दिया गर्ल फ्रेंड को शादी का कार्ड, फिर दूसरी युवती से कर ली शादी, दुखी होकर प्रेमिका ने दी जान

छात्रा अपने प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से गहरे सदमे में थी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि खुद प्रेमी अपनी शादी का कार्ड लेकर छात्रा के घर पहुंचा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

प्यार में धोखे का अहसास होने पर एक कॉलेज छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मामला बांसवाड़ा जिले के कंसारवाड़ी थाना क्षेत्र के जालिमपुरा गांव का है। जहां एक वेटनरी कॉलेज की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्रा अपने प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से गहरे सदमे में थी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि खुद प्रेमी अपनी शादी का कार्ड लेकर छात्रा के घर पहुंचा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी के साथ फोटो लगाई और लिखा आखिरी स्टेटस

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय छात्रा उदयपुर के एक वेटनरी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और 22 तारीख को ही अपने घर लौटी थी। सुसाइड करने से कुछ समय पहले छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी के साथ पुरानी फोटो स्टोरी (Status) के रूप में शेयर की थी। परिजनों का कहना है कि प्रेमी द्वारा शादी का कार्ड देने और रिश्ता खत्म करने की बात कहने से वह मानसिक रूप से टूट गई थी। पुलिस अब इस सोशल मीडिया पोस्ट और डिलीट किए गए चैट्स को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

घर पर कार्ड देने आया था प्रेमी, हुआ था जमकर विवाद

रोहनिया मैजी पंचायत के जालिमपुरा गांव की रहने वाली इस छात्रा के घर जब उसका प्रेमी अपनी शादी का न्योता देने पहुंचा, तो दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। छात्रा उसे किसी और से शादी न करने के लिए कह रही थी, लेकिन प्रेमी नहीं माना। प्रेमी के जाने के बाद छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल जब्त, पुलिस खंगाल रही है कॉल डिटेल्स

घटना की सूचना मिलते ही कंसारवाड़ी थानाधिकारी राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन सबसे बड़ा सबूत है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या प्रेमी ने उसे सुसाइड के लिए उकसाया था या कोई अन्य दबाव बनाया था। पुलिस अब इस मामले में आरोपी प्रेमी से भी पूछताछ कर रहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग