2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : बांसवाड़ा : माही की खस्ताहाल नहरों से निकलकर घरों में घुसा पानी, विभाग की बेपरवाही से ग्रामीण झेल रहे परेशानी
Play video

Video : बांसवाड़ा : माही की खस्ताहाल नहरों से निकलकर घरों में घुसा पानी, विभाग की बेपरवाही से ग्रामीण झेल रहे परेशानी

www.patrika.com/banswara-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 8 Feb 2019, 1:23 PM IST

घाटोल. बांसवाड़ा. घाटोल उपखण्ड कार्यालय से महज पांच किमी दूर स्थित रुजिया गांव में इनदिनों में बस्ती में बिन बारिश पानी भराव के हालात हैं। घरों की दहलीज तक टखने तक पानी भरा है। ये हालात माही की ओवर फ्लो हुई नहरों से बने हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी ओवरफ्लो होकर कई घरों में घुस आया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मवेशियों के बाड़ों में भी पानी भरा है। इधर माही विभाग के कार्मिकों को घटना से अवगत करवाने के बाद भी कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नहर से पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुस रहा है। घरों के आसपास खाइयों व गड्ढों में पानी भरने से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।

नहरें हुई खण्डहर, सता रहा डर
पानी भराव के चलते बच्चे व बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। ग्रामीणों के बताया कि देखरेख के अभाव में नहरें पूरी तरह खण्डहर हो चुकी हैं। टूटने से कभी भी कहर बरपा सकती है। इससे किसानों को पल पल डर सताता रहता है। उन्होंने बताया कि विभाग नहरों क पुख्ता मरम्मत नहीं करा रहा। इस कार्य में लीपापोती बरत रहा है। प्रशासन और विभागीय अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़