
नायब तहसीलदार के समक्ष विवाद करते परिजन और मायके वाले (फोटो: पत्रिका)
Married Woman Died Under Suspicious Circumstances: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दूसरे दिन बुधवार को शव को एमजी अस्पताल लाया गया तो यहां परिजन आपस में भिड़ गए। इस दौरान खमेरा थाना पुलिस अस्पताल में मूक दर्शक बनी रही। गहमा-गहमी के बाद परिजनों ने ही आपस में बातचीत की मामले को सुलझाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका।
दरअसल, टामटिया गांव में नाले के पास गुड्डी नाम की महिला का शव घर से करीब 3 किलोमीटर दूर एक नाले के किनारे मिला था। मायके वालों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में मंगलवार को ही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महात्मा गांधी अस्पताल में भी एकत्र हो गए। यहां पर भी विवाद की स्थिति बन गई।
थानाधिकारी रमेश सैन ने बताया कि टामटिया निवासी जालिमपुरी पुत्र रकमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया है कि उसकी पत्नी 27 वर्षीय गुड्डी 31 मई को एक नोतरे में शामिल होने के लिए गई थी। इसके बाद कुछ भी अता-पता नहीं चला। मंगलवार को दोपहर बाद उसका शव नाले के पास पड़ा मिला।
आखिरी बार मृतका को उसके कथित प्रेमी खातू राम के साथ देखा गया था। ऐसे में उसने ही हत्या कर शव फेंक दिया। साथ ही बताया कि आरोपी और मृतका फोन पर भी एक दूसरे से काफी बातें करते थे। मृतका की शादी को 6 साल ही हुए थे। ऐसे में इस मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई।
एमजी अस्पताल पहुंचे नायब तहसीलदार राम शंकर बलाई के अनुसार 27 वर्षीय गुड्डी पत्नी जालिमपुरी डामोर की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आदेश हुए थे। इस पर यहां आकर कार्रवाई की।
Published on:
05 Jun 2025 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
