2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : दो साल की मासूम के साथ घर से निकली मां लापता, बच्ची का शव कुएं में मिला, पति भी गायब

www.patrika.com/banswara-news  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Chetan Dwivedi

•

Updated: 30 Dec 2018, 10:41 AM IST

banswara

बांसवाड़ा : दो साल की मासूम के साथ घर से निकली मां लापता, बच्ची का शव कुएं में मिला, पति भी गायब

बांसवाड़ा/गांगड़तलाई. आनंदपुरी थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव में पति से झगड़े के बाद शुक्रवार रात एक महिला दो साल की मासूम बच्ची को लेकर घर से निकली और लापता हो गई। बच्ची का शव शनिवार सुबह घर के पास कुएं में मिला। सुबह से पति भी घर से गायब है। घटनाक्रम पर पुलिस पति-पत्नी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार शराब पीने के आदी रोहनिया निवासी कांति नट का पत्नी निरमा से आए दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दंपती में किसी बात को फिर झगड़ गए। इससे तंग आई निरमा ने थैले में कपड़े भरे और दो साल की बेटी डॉली को लेकर घर से निकल गई। काफी देर तक नहीं लौटी, तो कांति ने आसपास जानकारी ली पर कुछ पता नहीं चला। उसके बाद सुबह घर से करीब आधा किमी दूर कुएं में ग्रामीणों को बच्ची का शव नजर आया। कुएं के बाहर थैला पड़ा और साड़ी लटकी दिखी। पूर्व सरपंच हरलाल ने इसकी जानकारी शेरगढ़ पुलिस चौकी को दी। इस पर आनंदपुरी थाना अधिकारी भैयालाल और हैड कांस्टेबल रणजीतसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। बाद में उसकी शिनाख्त डॉली के रूप में हुई। कुएं के बाहर थैला व इसमें साड़ी लटकी होने पर विवाहिता के कुएं में कूदने की आशंका होने पर पुलिस ने विद्युत मोटर से कुएं पानी खाली करवाया, लेकिन कुछ नहीं मिला।
शव मिलने की जानकारी होते ही गायब
ग्रामीणों के अनुसार कांति सुबह सात बजे तक गांव में ही था। कुएं में शव मिलने की जानकारी कांति शव की शिनाख्त करने भी नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद वह बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। इससे मामला संदेहास्पद हो गया है।
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
कांति के डॉली के अलावा तीन बच्चे बड़ी बेटी आनंदी (८), बेटा बलबीर (७) व उससे छोटी बेटी दवली (५) हैं। घटना व माता-पिता के लापता होने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। निरमा की छोटी बहन का ससुराल रोहनिया में ही होने से उसने पहुंचकर बिलखते बच्चों को संभाला और अपने घर ले गई। थानाधिकारी भैयालाल ने बताया कि पुलिस लापता दंपती की तलाश में है। निरमा के पिता शकरगढ़ निवासी वाडीलापुत्र भाणजी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कराया है।
कुएं पर जाली, गहराया संशय
ग्रामीणों के अनुसार जिस कुएं में बच्ची का शव मिला है वह जाली से ढका है, जिसके साथ फाटकनुमा हिस्सा भी है। कुएं में सफाई के लिए उसे खिसकाकर प्रवेश किया जा सकता है। आशंका है कुएं इस फाटक को हटाकर मासूम को कुएं में फेंका गया है। थानाधिकारी ने बताया कि बच्चे उनकी मौसी को सौंपे हैं। पुलिस लापता दम्पती की तलाश में जुटी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़