
बांसवाड़ा।दानपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक 10 वर्षीय बालक ने खेल-खेल में 4 बच्चों को गलती से कीटनाशक पिला दिया। बच्चों की तबीयत बिगड़ी तब परिजनों को पता चला। इस पर स्थानीय अस्पताल से उनको शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में रैफर के बाद भर्ती किया गया। महात्मा गांधी अस्पताल में आए खजूरी निवासी बुजुर्ग रकम चंद ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे घर के छोटे 4 बच्चों को उल्टी होने लगी।
कुछ समझ में ही नहीं आया था कि आखिर चारों को एक साथ क्या हो गया ? घरेलू उपचार के बाद अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन की पुष्टि की। जहां से सभी बच्चों को महात्मा गांधी अस्पताल रैफर कर दिया। में लाकर भर्ती करा दिया। इसलिए 3 वर्षीय संजा पुत्री सोहन, 2 वर्षीय मनीषा पुत्री आदेश, 3 वर्षीय रानू पुत्री रामू और 5 वर्षीय माया पुत्री राजू का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से ही पूरा परिवार डरा सहमा है। साथ ही बताया कि घर में सभी को एक-एक कर पूछा तो पता चला कि खेल-खेल में बच्चों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था
खजूरी निवासी रकम चंद व साथ में आई महिलाओं ने बताया कि सभी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। परिवार का ही एक 10 वर्षीय बच्चा स्कूल से आया तो इन बच्चों के साथ खेलने लगा। इसके बाद यह डॉक्टर-डॉक्टर खेलने लगे। इस पर सबसे बड़ा बच्चा डॉक्टर बना था, साथ ही दूसरे बच्चों का उपचार कर रहा था।ऐसे में उसने पास में रखी एक बोतल उठाई और उसमें से पहले एक बच्चे को दवा पिलाई। इसके बाद दूसरे और फिर तीसरे को, आखिर में चौथे बच्चे को पिला दी। इसके बाद फिर से खेल में लग गए। जब तबीयत बिगड़ी और डॉक्टर ने बताया तब पता चला है।
शाम करीब 7 बजे 4 बच्चों का अस्पताल में कीटनाशक का सेवन करने के बाद लाया गया था। अभी सभी को भर्ती कर लिया है। फिलहाल सभी को उपचार के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर लिया है। अभी स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हमारा प्रयास है कि सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।
डॉ. सुनीता गरासिया, एमओ, महात्मा गांधी अस्पताल, बांसवाड़ा
Updated on:
3 Dec 2024, 10:06 AM IST
Published on:
3 Dec 2024, 10:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.