8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: घर से LDC परीक्षा देने निकली युवती की संदिग्ध मौत, जांच में मिली गर्भवती, अस्पताल में कोई नहीं मिला

राजस्थान में एलडीसी भर्ती परीक्षा देने निकली एक युवती की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम में युवती के गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification
Banswara Girl Death

Banswara Girl Death: प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

बांसवाड़ा। जिले में एलडीसी भर्ती परीक्षा देने निकली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मृतका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बांसवाड़ा शहर में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। शनिवार को वह एलडीसी भर्ती परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अज्ञात लोगों द्वारा महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचाने वाले का नहीं चला पता

युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि यह स्पष्ट किया जाए कि युवती को अस्पताल कौन लेकर आया, उसकी तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी और उसके साथ परीक्षा के दौरान या उससे पहले क्या हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

जांच में गर्भवती मिली युवती

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मेडिकल बोर्ड से कराए गए पोस्टमार्टम में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मृतका के अविवाहित होने के कारण इस खुलासे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

शहर कोतवाल बुधाराम विश्नोई ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

बुधवार को परिजन बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती की मौत सामान्य नहीं है और मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। परिजनों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग