
बांसवाड़ा के लोहारिया क्षेत्र में कार्यक्रम की फोटो
Banswara News :बांसवाड़ा के लोहारिया क्षेत्र से एक खुशखबर है। यहां एक जैन परिवार ने एक हजार वर्ग फीट का आवासीय भूखंड विद्यालय विकास के लिए दान कर दिया। आवासीय भूखंड की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु पंड्या ने बताया कि विद्यालय प्रशासन के पिछले एक माह के विशेष प्रयासों से लोहारिया की निवासी जयंती देवी हाल मुकाम बांसवाड़ा ने अपने पति स्व. हमीर चंद की स्मृति में पूरा आवासीय भूखंड शिक्षा क्षेत्र में सेवा के लिए लोहारिया विद्यालय को दान किया। इसका औपचारिक उद्घाटन लोहारिया सरपंच एवं भूमि दाता परिवार के प्रतिनिधि राजमल नायक ने किया। विद्यालय परिवार ने भूमिदाता परिवार को शाल, स्मृति चिह्न के माध्यम से अभिनंदन किया।
यह आवासीय भूमि गांव के मध्य आवासीय क्षेत्र में होकर विद्यालय से सटी होने के करने कारण विद्यालय के भौतिक विकास में अहम है। विद्यालय प्रबंधन यहां पुस्तकालय बनाने की योजना बना रहा हैै। इससे विद्यार्थियों को शैक्षिक लाभ होगा। साथ ही विद्यालय के विस्तार व ग्रडिंग अनुसार सुविधाओं को भी संबल मिलेगा। इस पर स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों ने हर्ष जताया और भूमि दान के निर्णय को शिक्षा के मंदिर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
यह भी पढ़ें -
कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर महेश आमेटा, नरेंद्र रजावत, देवीलाल कलाल, दलपत सिंह सोलंकी,अल्पेश जैन,विनोद भट्ट, देवीलाल रेटूआ, निलेश पलपली, अशोक नश्नावत, लक्ष्मीलाल टेलर,हर्षित पंचाल, संजय टेलर,पवन चरपोटा, विद्यालय के शिक्षक स्टॉफ सहित लोहारिया के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
20 Aug 2024, 3:17 PM IST
Published on:
20 Aug 2024, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.