
बांसवाड़ा. रैली निकालने के बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते पेंशनर। फोटो पत्रिका
Rajasthan Pensioner Protest : बांसवाड़ा. वित्त मंत्रालय की ओर से पेंशनरों के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर शहर सहित जिलेभर के पेंशनरों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने काली पट्टी बांध कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहीं, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे। अधिनियम के विरोध में पेंशनर पेंशन भवन में सुबह साढ़े दस बजे एकत्रित हुए।
इस दौरान जिला पुलिस कल्याण संघ की कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहनसिंह चन्द्रावत, शांतिलाल चौबीसा, मोहनलाल पण्ड्या, निर्भयसिंह आदि की मौजूदगी में शामिल हुई। इसके बाद पेंशनर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जगदीशचन्द्र भावसार, राजेन्द्र अधिकारी, गोपालकृष्ण जोशी, नरहरिकांत भट्ट, मदनमोहन भट्ट, अरविंद चौबीसा, नानुराम वैष्णव आदि शामिल हुए।
बागीदौरा। राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को पेंशनरों ने प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुनील कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वित्त मंत्रालय द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग की गई।
ज्ञापन से पूर्व पेंशन भवन बागीदौरा में सभा आयोजित की गई, जिसे सचिव कांतिलाल शर्मा ने संबोधित किया। ज्ञापन देने में उपशाखा अध्यक्ष कचरूलाल पाटीदार, केशव पाटीदार, गेबीलाल पाटीदार, रमेश व्यास, रमणलाल पाटीदार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार अश्विनी कुमार प्रणामी ने व्यक्त किया।
गढ़ी। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा गढ़ी और सरेडी बड़ी के संयुक्त तत्वावधान में पेंशनरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर गढ़ी उपखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम गढ़ी नायब तहसीलदार मणिलाल पाटीदार को ज्ञापन दिया। पेंशनरों ने नारेबाजी करते हुए अधिनियम को काला कानून बताया।
ज्ञापन देने में गढ़ी उप शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवतीलाल बुनकर, सचिव पवन शाह, सहायक सचिव गलजी पाटीदार, संरक्षक इच्छाशंकर द्विवेदी, महिपाल भाटिया, सूर्यसिंह चौहान, गेफरलाल द्विवेदी, जयप्रकाश भट्ट, सरेडी बड़ी उप शाखा अध्यक्ष प्रवीण व्यास,गजानन जोशी, मनोहर पाठक, प्रभाशंकर, हरीश एन पाठक सहित दोनों उप शाखाओं के पेंशनर्स मौजूद रहे।
तलवाड़ा। राजस्थान पेंशनर समाज तहसील उप शाखा तलवाड़ा के सभा भवन में आयोजित बैठक के बाद पेंशनर्स ने रैली निकाली। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के आह्वान पर पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। बाद में विकास अधिकारी मनोज दोसी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन विनोद जोशी ने किया। संचालन विष्णु कुमार रावल ने किया तथा आभार अनारेंग पाटीदार ने व्यक्त किया।
गनोड़ा। पेंशनरों ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अधिनियम को वापस लेने की मांग की। पेंशनरों ने इसे सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के आह्वान पर 25 मार्च 2026 को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान हरिश्चंद्र पांड्या सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे और राहत की मांग की।
कुशलगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा कुशलगढ़ ने अखिल भारतीय पेंशनर महासंघ के आह्वान पर बुधवार को काला दिवस मनाया। समाज अध्यक्ष रमेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में पेंशनरों ने माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अधिनियम को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में संरक्षक अनिल सेठ, कन्हैयालाल बसेर, हरेंद्र पाठक, आनंदीलाल बसेर, मुकेश एम. शाह, प्रदीप महोदया सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Updated on:
26 Mar 2026 02:13 pm
Published on:
26 Mar 2026 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
