
एआई जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
Live-In Relationship: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में लिव-इन की खौफनाक कहानी सामने आई है। जिले के गरनावट गांव में सप्ताह भर पहले गायब हुई युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। घाटोल पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रदीप निनामा को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया।
प्रेमी ने गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या की और शव को भाई प्रवीण के साथ खेत में दफना दिया। पुलिस के अनुसार मृतका 19 वर्षीय बिपासा कुछ महीनों से प्रदीप के साथ लिव-इन में रह रही थी।
20 मई की रात मोबाइल पर किसी लड़के के कॉल को लेकर विवाद हुआ। बिपासा ने थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में प्रदीप ने गुस्से में आकर गला दबा दिया। हत्या के बाद वह रातभर लाश के पास सोया। अगले दिन उसने भाई को बुलाया और दोनों ने रात को शव खेत में दफना दिया।
पहले आरोपी ने आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि और बिपासा की जीभ बाहर निकलने की स्थिति ने पुलिस को शक में डाला। सख्त पूछताछ में आखिरकार उसने सच उगल दिया। फिलहाल भाई प्रवीण फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Updated on:
29 May 2025, 12:16 PM IST
Published on:
28 May 2025, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.