25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी: पीहर आई पत्नी की पति ने की हत्या, मर्डर से कुछ देर पहले क्या हुआ था?

देणोक जैसलां में पीहर आई महिला की पति ने हत्या करी दी। जानें पूरा मामला-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 May 2025, 5:39 PM IST

phalodi case

शव गाड़ी में डालकर फलोदी ले जाते हुए, इनसेट में मृतक महिला की फाइल फोटो, Photo- Patrika

देणोक। भोजासर थाना क्षेत्र के जैसलां गांव में आपसी कलह में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच के साथ आरोपी पति की तलाश शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओसियां निवासी सावित्री अपने पति बनवारीलाल गायणा निवासी भीमसागर पुलिस थाना ओसियां के साथ रोजाना हो रहे झगड़े से परेशान होकर कुछ दिन पहले ही अपने पीहर जैसलां आई थी।

ऐसे में गुरूवार दोपहर को पति ने मौका देखकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पति को पैसे देकर गांव जाने को कहा

मृतका के भाई महेश पुत्र बाबुलाल विश्नोई ने रिपोर्ट देकर बताया कि 15 साल पहले बहन सावित्री की शादी की थी, शादी के बाद से पति बनवारीलाल ने मजदूरी बंद कर दी और बहन को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगा।

यह भी पढ़ें : बड़ी बेटी का देवर छोटी बेटी से करना चाहता था शादी, पिता ने मना किया तो दी दर्दनाक मौत

ऐसे में कुछ दिन पहले ससुराल में सावित्री पीहर आ गई। ऐसे में बनवारीलाल भी बुधवार को गांव जैसला आ गया, ऐसे में सावित्री ने गुरुवार को अपने पति को पैसे देकर गांव जाने को कहा और मजूदरी करने के लिए कहा ऐसे में वो बात उसको सही नहीं लगी तो उसने मौका देखकर सावित्री पर हमला कर दिया।

चिल्लाने पर चाचा मौके पर पहुंचे

हमले के बाद सावित्री के चिल्लाने पर चाचा मौके पर पहुंचे और देखा तो वो खून से लथपथ हो रखी थी, जिसे आऊ उप-जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी संग्राम सिंह भाटी, पुलिस थाना अधिकारी अशोक विश्नोई सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए फलोदी जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की ओर से मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : युवक ने नहाने के लिए पुलिया से नदी में लगाई छलांग, डूबता देख भाग गए 2 दोस्त, मौत