
सज्जनगढ़ में बैठक में शामिल लबाना समाज के लोग। फोटो पत्रिका
Rajasthan Panchayat Elections : लबाना समाज जिला अध्यक्ष प्रोफेसर खुशाल सिंह दांतला ने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण नहीं दिया गया तो आने वाले पंचायत चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
सज्जनगढ़ उपखंड के डूंगरा छोटा गांव स्थित शांतिकुटी आश्रम में लबाना समाज की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता लबाना समाज जिला अध्यक्ष प्रोफेसर खुशाल सिंह दांतला ने की। बैठक में समाज ने टीएसपी क्षेत्र में 5 फीसदी आरक्षण की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि यह आरक्षण नहीं दिया गया तो आने वाले पंचायत चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
मुख्य वक्ता कोषाध्यक्ष रमेश लबाना ने कहा कि लबाना समाज को एमबीसी श्रेणी में अभी तक 5 फीसदी आरक्षण नहीं मिला और यह समाज के विकास और आर्थिक मजबूती में बाधा बन रहा है। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज की एकता मजबूत करने पर भी जोर दिया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने केंद्र और राज्य सरकारों पर लबाना समाज के प्रति उदासीनता की आलोचना की और गांव-गांव जाकर आरक्षण अभियान चलाने का संकल्प लिया। समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर नायक मांगीलाल, गणपत लबाना, हिम्मतलाल पडवाल, चतर सिंह नायक, गिरवर सिंह नायक, सूर्या नायक, दिनेश चंद्र कोठारी, हिम्मतलाल मेरावत, बाबूलाल खजा, रमेश चंद्र लबाना, जसवंत मेरावत सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।
Updated on:
08 Mar 2026 11:47 am
Published on:
08 Mar 2026 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
