26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौफनाक वारदात : पहले गर्भवती महिला से किया बलात्कार, फिर हाथों और चुन्नी से गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट!

Rape In Rajasthan, Woman Killed After Rape : मोटागांव थाना इलाके का मामला, मृतका के भाई ने कराई अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज, एफएसएल टीम ने लिए नमूने

2 min read
Google source verification
banswara

खौफनाक वारदात : पहले गर्भवती महिला से किया बलात्कार, फिर हाथों और चुन्नी से गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट!

गनोड़ा/बांसवाड़ा. जिले के मोटागांव थाना इलाके के बूढ़ा और बस्सी आड़ा गांव के बीच सोमवार सुबह एक गर्भवती का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच पड़ताल में इसे बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या का मामला माना है। शव बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को बुलाया। इस टीम ने काफी देर तक घटना स्थल से कई जानकारियां एकत्रित की और नमूनों को सुरक्षित किया। इसके साथ ग्रामीणों की मदद से शव एक जी चिकित्सालय पहुंचाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।

शादी का झांसा देकर 11वीं कक्षा की छात्रा से 5 साल तक बलात्कार, बेटी का शव मिलने पर पिता ने पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप!

एक किलोमीटर तक दौड़ा डॉग
वारदात स्थल से बूढ़ा गांव की तरफ करीब एक किलोमीटर दूर तक नहर किनारे किनारे तक डॉग गया। पुलिस को मौके से पेन एवं अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस को मौके से चि_ियां भी बरामद हुई हैं, जिनमें कई नामों का जिक्र भी है। चि_ियों में एक मोबाइल नंबर लिखा होने के साथ एक नटवर नाम के शख्स का नाम भी लिखा हुआ है। परिजनों के अनुसार मृतका की शादी करीब एक बर्ष पूर्व खैरवा गांव में हुई थी, लेकिन उसके पति से विवाद होने की वजह से वह लंबे समय से अपने ससुराल नहीं जा रही थी। इस मामले में युवती के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।

12वीं की मार्कशीट लेने गई युवती को जबरदस्ती उठाया, फिर अहमदाबाद ले जाकर कई बार किया बलात्कार!

मजदूरी के लिए निकली लेकिन घर नहीं लौटी
युवती के भाई ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि वह प्रतिदिन गनोड़ा जाती थी। रविवार को मजदूरी के लिए निकली तो वापस घर नहीं लौटी। वह कई बार बामनपाड़ा स्थित अपनी बुआ के घर भी रुक जाया करती थी। रविवार रात जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन यह सोच कर रह गए कि वह अपनी बुआ के घर रुक गई होगी। इसके बाद सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसका शव गांव से करीब चार पांच किलोमीटर दूर पड़ा हुआ है। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर बताया कि मृतका गर्भवती थी। प्रथम दृष्टया उसके साथ बलात्कार हुआ और संभवत उसका पहले हाथों से गला दबाया गया। इसके बाद चुन्नी से दोबारा गला दबाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग