29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देसी शराब की अवैध भट्टियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस और आबकारी दलों ने भट्टियों पर चलाए डंडे, हजारों लीटर वॉश नष्ट, चोरिया सज्जनगढ़ में शराब संग मांसाहार से मौतों पर बढ़ी संजीदगी, आबकारी निरोधक बल ने तीन तो राजतालाब थाना पुलिस ने दर्ज किए दो केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 12 Nov 2022, 1:44 AM IST

देसी शराब की अवैध भट्टियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

देसी शराब की अवैध भट्टियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बांसवाड़ा. आम्बापुरा क्षेत्र के चोरिया सज्जनगढ़ गांव में देसी शराब संग मांसाहार से दंपती सहित तीन जनों की मौतों के बाद आबकारी और पुलिस की टीमें जिलेभर में संजीदगी से जुटी हैं। शुक्रवार को शहर के राजतालाब थाना पुलिस ने उटियापाण में दो जगह डंडे बरसाकर सुलगती भट्टियां तोड़ीं, तो आबकारी के दलों ने भी कुशलगढ़ और बांसवाड़ा क्षेत्र में तीन जगह कार्रवाइयां की।
गौरतलब है कि जिले में कुकुरमुत्तों की तरह नदी-नालों के किनारे जगह-जगह अवैध हथकढ़ शराब बनाकर बेची जा रही है। इसे लेकर राजतालाब थाने की टीम ने पुलिस अधीक्षक राजेशकुमार मीना के निर्देश पर चलाए अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर उटियापाण में नाले पर चल रही भट्टी पर धावा बोला। यहां भट्टी के साथ ड्रमों में भरा करीब 1200 लीटर वॉश नष्ट किया गया। मौके पर भट्टी संचालक वाला हकरू पुत्र हेरजी मईड़ा पहचाना गया। यहां हरे रंग के ड्रम में 25 लीटर महुआ शराब मिलने पर हकरू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे कुछ दूरी पर नाले में एक और अवैध भट्टी मिली तो उसे भी नष्ट किया गया। पूछताछ में वह उटियापाण निवासी मांगीलाल पुत्र शान्तिलाल मईड़ा की होना पाई गई। इस पर केस दर्ज किया गया। टीम में थानाधिकारी रामरूप मीना, एएसआई जगदीश प्रसाद, रघुवीरसिंह, नटवरलाल, हैड कांस्टेबल वागजी, हसमुखलाल कांस्टेबल दिग्पालसिंह, श्रवणसिंह, जयवर्धनसिंह, महिला कांस्टेबल रेशम शामिल रहे।
उधर, आबकारी निरोधक बल के सहायक आबकारी अधिकारी महिपालसिंह के निर्देशन में बांसवाड़ा आबकारी थाने की टीम ने भापोर और सिंगपुरा में, जबकि कुशलगढ़ की टीम ने चरकनी और टिमेड़ा में धावे बोले। संवेदनशील बताए गए इन इलाकों में भट्टियां तोडफ़ोड़ कर करीब दो हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसके साथ ही तीन जगह से कुल 57 बोतल हथकड़ शराब बरामद होने पर तीन केस दर्ज किए गए।
यहां भी हुईं आधा दर्जन कार्रवाइयां
इससे पहले राजतालाब थाना पुलिस ने प्रगतिनगर में बंजारा बस्ती निवासी आनन्द पुत्र जगनलाल यादव से 21 लीटर और नीलमनगर से लालपुरा निवासी बापूलाल पुत्र हकरू खराड़ी से 25 लीटर महुआ शराब बरामद की। उधर, पाटन पुलिस ने खेडिय़ा में 6 लीटर देसी शराब बरामद कर टोडी मगरदा निवासी राजिया पुत्र राजू के खिलाफ कार्रवाई की। गुरुवार को कलिंजरा पुलिस ने भी सरेड़ी भिलान में केला पुत्र कालू गरासिया ने 20 बोतल, दानपुर पुलिस ने कुंडल गांव से रायचंद पुत्र नाकु से 12 बोतल और कुशलगढ़ पुलिस ने अंदेश्वर से टीडिया देव निवासी दुला पुत्र हकरू से 6 बोतल देसी शराब बरामद कर केस दर्ज किए।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग