
Video : बांसवाड़ा में लोकक्रांति महारैली को संबोधित करने पहुंचे शरद यादव, राजस्थान लोकसभा चुनाव में निभाएंगे सक्रिय भुमिका
बांसवाड़ा में लोकक्रांति महारैली को संबोधित करने पहुंचे शरद यादव, राजस्थान लोकसभा चुनाव में निभाएंगे सक्रिय भुमिका
बांसवाड़ा. लोकतांत्रिक जनता दल के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर को कुशलबाग मैदान पर लोकक्रांति महारैली का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव रहे। सुबह करीब 10 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। शरद यादव तय समय से तकरीबन 3 घंटा देरी से बांसवाड़ा पहुंचे और मयुर गेस्ट हाउस पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद करीब 1.30 बजे वह कुशलबाग मैदान पहुंचे जहां समर्थकों ने ढोल-कुंडी के साथ शरद यादव का स्वागत किया। मैदान में अपेक्षित भीड़ देखकर जिला कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आए।
चुनावी यात्रा
शरद यादव का वागड़ से पुराना नाता रहा है। पहले भी कई बार वह यहां आकर चुनावी रैलियां कर चुके है। जनता दल यू से अलग होने के बाद शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल के नाम से नई पार्टी का निर्माण किया और अब वह राजस्थान में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों से समर्थन मांगने बांसवाड़ा आए है। शरद यादव दिवंगत नेता मामा बालेश्वर दयाल के सहयोगी रह चुके है वहीं मामा बालेश्वर दयाल का वागड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रभाव रहा है इसी बात को भुनाने और राजस्थान में अपनी पार्टी को मजबूत करने के इरादे से वह यहां रैली करने आए है। इधर, शरद यादव के बांसवाड़ा पहुंचने से स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
आदिवासी बाहुल्य लोग पहुंचे
लेाकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि बांसवाड़ा में शरद यादव की लोकक्रांति महारैली में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के भाणजी भाई, रामप्रसाद चौधरी, बाबूलाल बाना दोनों राज्यों के कई गांवों, कस्बों में जनजागरण अभियान एक सप्ताह से चला रहे थे।
Updated on:
28 Sept 2018 02:40 pm
Published on:
28 Sept 2018 02:40 pm
