13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंबल में पांच मिनट तक घुसा रहा सांप, युवक की बची जान, देखें वीडियो

जमीन पर दरी बिछाकर और कंबल ओढ़कर सोए एक युवक की उस समय जान बच गई, जब पांच मिनट से अधिक समय तक एक सर्प कंबल में घुसा रहा। सर्प की हरकत से युवक जागा और कंबल छोड़ एक ओर खड़ा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Snake entwined in blanket at banswara

बांसवाड़ा। जमीन पर दरी बिछाकर और कंबल ओढ़कर सोए एक युवक की उस समय जान बच गई, जब पांच मिनट से अधिक समय तक एक सर्प कंबल में घुसा रहा। सर्प की हरकत से युवक जागा और कंबल छोड़ एक ओर खड़ा हो गया।

यह घटना बांसवाड़ा शहर के मंदारेश्वर शिवालय परिसर की है। यहां जीव दया का कार्य करने वाला युवक जय उपाध्याय मंदिर परिसर में ही फर्श पर सोया था। इसी दौरान एक बड़ा सर्प आया और उसके कंबल में घुस गया। पांच मिनट से अधिक समय तक सर्प युवक की ओर से ओढ़ कंबल के भीतर ही रहा।

इसके बाद युवक को किसी जीव-जंतु का अहसास हुआ। सर्प देखते ही उसने कंबल को झाड़ा और स्वयं एक ओर खड़ा हो गया। बाद में सर्प चला गया। पांच मिनट और 33 सैकण्ड का यह घटनाक्रम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वायरल होने के बाद यह सोशल मीडिया पर कई बार देखा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग