2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में कांग्रेस के इस नेता ने तीसरी बार किया पंचायत समिति भवन का शिलान्यास, भाजपा पर साधा निशाना

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Singh

•

Updated: 31 Jan 2019, 3:37 PM IST

banswara

बांसवाड़ा में कांग्रेस के इस नेता ने तीसरी बार किया पंचायत समिति भवन का शिलान्यास, भाजपा पर साधा निशाना

बांसवाड़ा. गांगड़तलाई. जिले में राजनीति खींचतान में उलझे पड़े गांगड़तलाई पंचायत समिति भवन का बुधवार को तीसरी बार शिलान्यास हुआ। बागीदौरा विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीया ने गमनिया मोती में शिलान्यास किया। साथ ही पूर्व में भाजपा सरकार के दौरान पंचायत समिति भवन की जगह बदलने के मामले पर भी निशाना साधा। गौरतलब है कि करीब पांच वर्ष पूर्व गांगड़तलाई को पंचायत समिति बनाया गया था। भवन की मंजूरी के बाद गमनिया मोती में दूसरी बार जगह का विधायक मालवीया ने शिलान्यास किया। वही भाजपा सरकार के दौरान जगह बदलकर गांगड़तलाई मुख्यालय पर निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। पंचायत के तहत 24 ग्राम पंचायतें आती है। वर्तमान में इसका संचालन ग्राम पंचायत के भवन में किया जा रहा हैं।

भाजपा राज में थमा विकास, अब मिलेगी गति
बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने गांगड़तलाई में सभा में कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश का विकास थम सा गया था। अब कांग्रेस की सरकार बनी है तो विकास को गति मिलेगी। विधायक बुधवार को अभिनंदन एवं शिलान्यास समारोह के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही किसानों के ऋण माफ हो गए है। विकास के कार्य भी शुरू हो गए हैं। विधायक ने सीएचसी भवन की उदघाटन पट्टिका भाजपा के शासन में उखाडऩे एवं पंचायत समिति भवन की जगह बदलने जैसे मामलों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। मालवीया ने 108 एंबुलेंस की घोषणा भी की।

गर्मजोशी से किया स्वागत
इस दौरान विधायक का ढोल-ढमाकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में मालवीया ने कहा कि मंत्री पद नही मिलने से निराश होने की जरूरत नही है। सभा में जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने कहा कि हमने गांगड़तलाई के विकास में किसी प्रकार की कमी नही रखी है। इस बात को जनता को समझना होगा। सभा में अध्यक्ष चांदमल जैन, अब्दुल गफ्फार, प्रधान सुभाष तम्बोलिया, शान्ता गरासिया, दौलतराम बारीया, सलीम भाई, राजेन्द्र मछार, लीला देवी, अनिल पंचाल, सोहन कलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़