2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : झांसा देकर विवाहिता को जंगल में ले गया हैवान, डरा-धमकाकर लूटी अस्मत और रुपए छीनकर छोड़ दिया

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Chetan Dwivedi

•

Updated: 25 Dec 2018, 2:17 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : झांसा देकर विवाहिता को जंगल में ले गया हैवान, डरा-धमकाकर लूटी अस्मत और रुपए छीनकर छोड़ दिया

बांसवाड़ा. झांसा देकर विवाहिता को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसके रुपए छीनने के आरोप में भूंगड़ा थाना पुलिस ने अब रविवार को एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इलाके की एक विवाहिता ने भूंगड़ा थाना इलाके के गोरछा निवासी जोरजी पुत्र वालेंग कटारा के खिलाफ दुष्कर्म और रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार एक विवाहिता भूंगड़ा जाने के लिए वाडगुन बस स्टेण्ड पर खड़ी थी। तभी बाइक से जोरजी वहां पहुंचा और उसने विवाहिता से कहा कि वह भूंगड़ा ही जा रहा है। उसको वहां छोड़ देगा।

एेसा कहने के बाद आरोपी विवाहिता को नलदा जंगल की तरफ ले गया। वहां आरोपी ने विवाहिता को डरा धमकाकर उसके साथ पहले तो दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पास रखे 2300 रुपए भी ले लिए। इसके बाद विवाहिता को उसके गांव छोडक़र चला गया। यह सब होने के बाद विवाहिता ने यह बात कुवैत में निवासरत पति एवं भाई को बताई। यह सूचना पाकर पति कुवैत से यहां पहुंचा और थाने में अब रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार दर्ज रिपोर्ट पर विवाहिता का मेडिकल कराया गया है।

मप्र से ससुराल नोतरे में आए युवक का टूटा दम
बांसवाड़ा. मध्य प्रदेश से यहां पाटन थाना इलाके के खेड़ा गांव में एक नोतरे के कार्यक्रम में आए युवक का अचानक दम टूट गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पीएम करवाने के बाद सोमवार को परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व मध्य प्रदेश के थांदला थाना इलाके के कड़ी कुआ मादलदा निवासी राजू पुत्र रंगजी डामोर यहां बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना इलाके के रूपगढ़ पंचायत के खेड़ा गांव में अपनी ससुराल में नोतरे के कार्यक्रम में आया हुआ था, जिसकी रविवार दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के बाद अचानक कुछ देर में ही मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर शाम करीब पांच बजे पाटन पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़