
बांसवाड़ा : नई नवेली दुल्हन ने सुबह पति को चाय पिलाई, फिर खुद जहर खाकर दुनिया को कह दिया अलविदा
बांसवाड़ा. लोहारिया थाना इलाके के एक गांव में नव विवाहिता के हाथों से उसकी मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि उससे पहले ही उसने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विवाहिता को पहले बदहवास अवस्था में गनोड़ा चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए रैफर किया, जहां उसने कुछ ही देर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
लोहारिया थाने के एसआई मोहम्मद सलीम ने बताया कि गूंदी की रेल निवासी प्रमीला पत्नी बलवंत की शादी करीब 20-25 दिन पूर्व ही हुई थी। बुधवार को वह अपनी पीहर भऊ का गढा गांव में पति के साथ आई थी। जहां रात को सभी परिवार के सदस्यों ने प्रेम पूर्वक खाना खाया। इसके बाद सुबह उठकर प्रमीला ने चाय बनाई और अपने पति को पिलाई। इसके बाद कुछ ही देर में प्रमीला बदहवास अवस्था में पड़ी मिली। इस पर घबराए परिजन प्रमीला को गनोड़ा हॉस्पीटल लेकर गए, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगडऩे की वजह से उसे एमजी लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार महिला की शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था। इसके चलते जांच के लिए एसडीएम को फोन किया गया। इसके बाद मौके पर तहसीलदार पहुंचे। साथ ही बोर्ड से पीएम भी करवाया गया है।
टैम्पो की चपेट में एक की मौत
परतापुर. गढ़ी थाना क्षेत्र के वजवाना स्कूल के पास सोमवार रात टैम्पो की चपेट में बाइक सवार की मौत हो गई। गढ़ी थाना एएसआई राजेन्द्रसिंह ने बताया कि बाहुबली कॉलोनी बांसवाड़ा निवासी दिलीप सोनी (40) पुत्र भगवतीलाल सोनी बाइक से सोमवार रात परतापुर से बांसवाड़ा जा रहे थे। रास्ते में वजवाना स्कूल के पास टैम्पो ने टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल दिलीप को 108 एम्बुलेंस से बांसवाड़ा एमजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बांसवाड़ा एमजी चिकित्सालय पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई पंकज सोनी की रिपोर्ट पर टैम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व टैम्पो जब्त कर लिया।
Published on:
06 Jun 2018 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
