29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएमएचओ कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत कर्मचारी का संदिग्ध हालत में मिला शव, मौके पर पानी की बोतल व विषाक्त पदार्थ पड़ा मिला

पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने शाम को 132 केवी बिजली सब स्टेशन के पास शव पड़ा होने की सूचना दी।  

2 min read
Google source verification
युवक का शव

टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोनवा मार्ग पर मंगलवार को संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है।

टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोनवा मार्ग पर मंगलवार को संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। कोतवाल अशोककुमार ने बताया कि मृतक शहर के घन्ना तलाई निवासी संजीव (35) पुत्र बाबूलाल बैरवा है। वह सीएमएचओ कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने शाम को 132 केवी बिजली सब स्टेशन के पास शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर पानी की बोतल व विषाक्त पदार्थ पड़ा मिला। सआदत अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जीवन लीला समाप्त कर लीमालपुरा. उपखण्ड के राजपुरा ग्राम पंचायत के बृजलालनगर में 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार जूनिया केकड़ी हाल निवासी जय हनुमान कॉलोनी बृजलालनगर निवासी अभिषेक माहेश्वरी (19) पुत्र नोरत मल ने अपने घर के कमरे में लगे कूंदे से रस्सी का फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अभिषेक नर्सिंग का छात्र था और परीक्षा में कम अंक आने से परेशान था।

किशोरी की मौतबंथली. क्षेत्र के विजयगढ़ गांव में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही किशोरी को टै्रक्टर ने टक्कर मार दी। इससे किशोरी की मौत हो गई। दूनी थाने के एएसआई बालकिशन शर्मा ने बताया कि मृतक किशोरी लाला का बाड़ा तहसील निवासी विजयगढ़ थाना दूनी निवासी खुशबु (14) पुत्री मानसिंह मीणा है। एएसआई ने बताया मृतक किशोरी उसकी मां व भाई ननिहाल विजयगढ़ में रहते थे।

रोडवेज ने कार के मारी टक्कर, आठ जने घायल
टोंक. ककोड़ के पास मंगलवार शाम रोडवेज ने कार के टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार आठ जनें घायल हो गए।
हादसे में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि मेहंदवास निवासी नारायणसिंह का परिवार मंगलवार सुबह बरवाड़ा स्थित चौथमाता के दर्शन करने गया था। शाम को लौटते समय ककोड़ के पास सामने से आ रही रोडवेज ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में शैतानसिंह पुत्र नारायणसिंह, नीतू कंवर पत्नी मुकेशसिंह, पूजा पत्नी नरेन्द्रसिंह, सरोज कंवर पत्नी शैतानसिंह, जानकीकंवर पत्नी नारायणसिंह, प्रिया व माया पुत्री शैतानसिंह, दिव्यप्रतापसिंह पुत्र नरेन्द्र आदि घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सआदत अस्पताल पहुंचाया।