26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : बांसवाड़ा : शराब के अड्डे बंद करवाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
banswara

Video : बांसवाड़ा : शराब के अड्डे बंद करवाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

बांसवाड़ा. लोहारिया थाना इलाके में जगह-जगह देसी एवं अंग्रेजी शराब के अड्ड़े खुल गए हैं जहां अवैध रूप से बिक्री की जा रही शराब के सेवन से बड़े तो बिगड़ ही रहे हैं। साथ में छोटे बच्चे भी शराब की चपेट में आते जाते रहे हैं। हालत ये है कि इलाके के ज्यादातर लोग शराब के नशे में घर पहुंंचते हैं और हर दूसरे-तीसरे घर में झगड़े की स्थितियां बनती हैं। कुछ इसी तरह की व्यथा लोहारिया इलाके से आई महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्टर एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी। नारेबाजी करती हुई कलक्ट्री पहुंची महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जल्द ही अघोषित शराब के अड्डों को बंद नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन में यह बताया
रोहिड़ा सहित आस-पास के गांव की महिलाओं ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि इलाके में महिलाओं का आर्थिक एवं शारीरिक शोषण हो रहा है। आदमी औरतों को मारपीट कर रुपए छीन ले जाते है और शराब में उड़ा देते हैं। इसकी कई बार लोहारिया थाना प्रभारी को शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से इस ओर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सात सौ छात्राएं प्रस्तुत करेंगी सामूहिक नृत्य
बांसवाड़ा. स्वतंत्रता दिवस पर कुशलबाग मैदान में जिला स्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें मुख्य आकर्षण शहर के विभिन्न विद्यालयों की सात सौ छात्राओं का सामूहिक नृत्य होगा। इसका पूर्वाभ्यास शनिवार से कुशलबाग मैदान पर सुबह साढ़े आठ बजे होगा। वहीं व्यायाम प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास साढ़े 11 बजे होगा। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्रप्रसाद द्विवेदी ने बताया कि राबाउमावि चंद्रपोल की संस्थाप्रधान के निर्देशन में सामूहिक नृत्य, घूमर, गरबा आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अगस्त को रंगमंच हॉल में सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें एकाभिनय, एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य, कविता में भाग लेने के इच्छुक आठ अगस्त तक अपनी प्रविष्ठि सुबह 11 बजे तक नगर उमावि में दे सकेंगे। 13 अगस्त को इनका चयन किया जाएगा। मार्चपास्ट में एनसीसी, स्काउट व गाइड शामिल होंगी। इनका अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को होगा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग