26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : नशा खोरी से जीवन यापन करना हुआ मुश्किल, महिलाओं का शराब के खिलाफ प्रदर्शन जारी

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : नशा खोरी से जीवन यापन करना हुआ मुश्किल, महिलाओं का शराब के खिलाफ प्रदर्शन जारी

बांसवाड़ा. गत दिनों से अवैध रूप से संचालित शराब के अड्ढ़ों एवं भट्टियों तथा बिक्री के खिलाफ महिलाओं की ओर से किया जा रहा प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को सागवाडिय़ा, डैयाना, वाजाखरा, रामपुर, वजवाना टाण्डा सहित अन्य गांवों की महिलाएं एकजुट होकर फिर कलक्ट्री परिसर पहुंची और काफी देर तक प्रदर्शन किया। साथ ही शराबंदी को लेकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर कई आरोप मढ़े। महिलाओं ने बताया कि नशाखोरी से बढऩे से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। परिवार बर्बाद हो रहे हैं और शरीर समय से पहले ही टूट रहा है। साथ ही दुर्घटना और बढ़ रही है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर जगह-जगह शराब के अड्ढ़ों की भरमार है। इससे शराब का सेवन करने वालों को यह आसानी से उपलब्ध हो जाती है। ऐसे में इसकी लत निरंतर बढ़ती ही जा रही है। जबकि शराब बंदी एवं अवैध ठिकानों को बंद करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। फिर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे मसस्या निरंतर बढ़ती ही जा रही है।

रसोइयां संघ ने निकाली रैली
बांसवाड़ा. अखिल राजस्थान विद्यालय मिड-डे मील रसोइयां (कुक कम हेल्पर) संघ जिला शाखा बांसवाड़ा के पदाधिकारियों ने पीएम के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंप विभिन्न मांगों से अवगत कराया। साथ ही इनके निराकरण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में लंबे समय से विद्यालयों में विद्यार्थियों को गर्म भोजन बनाकर खिलाया जा रहा है। इस पर रसोइयों को मानदेय प्रतिकिलो 25 पैसे दिए जा रहे थे। संघ की ओर से मांग उठाने पर 2010 में रसोइयों को प्रतिमाह एक हजार रुपए किए गए, लेकिन महंगाई के दौर में यह राशि नाकाफी है। उसे भोजन बनाने के साथ कक्षा-कक्षों की सफाई, अनाज साफ करने आदि का कार्य भी करना पड़ रहा है। ऐसे में रसोइयों के प्रति सहानुभूति पूर्वक ध्यान देकर रसोइयां को चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मानकर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, नियमित होने तक प्रति माह 10 हजार रुपए मानदेय देने समेत पांच सूत्री मांगों का समाधान किया जाए। इससे पहले रसोइया संघ की बैठक उपाध्याय पार्क में जिलाध्यक्ष शांतिलाल खराड़ी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल निनामा तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक नानूराम मईड़ा ने भी संबोधित किया। साथ ही रैली निकाली गई। इस दौरान विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग