6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : एकतरफा प्यार में युवक ने कर दी सारी हदें पार, तंग आकर पुलिस थाने पहुंची नाबालिग, फिर हुआ युवक का ये हाल…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : एकतरफा प्यार में युवक ने कर दी सारी हदें पार, तंग आकर पुलिस थाने पहुंची नाबालिग, फिर हुआ युवक का ये हाल...

बांसवाड़ा. एक तरफ प्यार के चलते युवक की ओर से की जा रही छेड़छाड़ एवं आए दिन की परेशान से तंग आकर एक छात्रा ने शनिवार को महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ठीकरीया निवासी कमल पुत्र वालजी बुनकर है। वह करीब तीन माह से अधिक समय से नाबालिग को लगातार परेशान कर रहा था। महिला थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि युवक कमल एकतरफा प्यार के चलते नाबालिग के स्कूल के सामने खड़ा रहता। उसको जबरन बाइक पर बैठाने की जिद करता था। अलग-अलग स्थानों पर बुलाने के लिए पत्र भी लिखता था। इससे परेशान होकर नाबालिग ने यह बात पहले तो अपने स्कूल में बताई, लेकिन वहां समाधान नहीं होने पर परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने युवक को समझाया और उसके पिता को सारी बातें बताई। पुलिस के अनुसार इसके बाद भी युवक की हरकतें बंद नहीं होने पर पुलिस को शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से कुछ लेटर भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा उसने अपने हाथ पर नाबालिग का नाम भी गुदवा रखा है।
चोरों ने बनाया आस्था स्थल को निशाना
पाड़वा. पाड़वा में बीती रात को चोरों ने गांव के गौऊषण चौक पर स्थित सत् केवल साहेब मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। बीती रात को पाडवा में सत् केवल साहेब मंदिर की खिडक़ी तोडकऱ चोर अंदर घुसे। दान पेटी तोड़ नकदी चुरा ली। चोरों ने खिडक़ी की लोहे की पूरी ग्रिल निकाल कर अलग कर दी। इसके बाद कांच तोड़ कर खिडक़ी खोली। शनिवार सुबह सुखलाल पाटीदार रोज की तरह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में कांच के टुकड़े बिखरे और दान पेटी खुली देखी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। भगवानलाल पाटीदार, रमणलाल पाटीदार, खेमजी पाटीदार, डायालाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार आदि एकत्र हो गए।
खबर मिलने पर पुलिस चौकी से हेमेंद्र सिंह, पप्पू सिंह मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने दानपेटी से करीब चार से पांच हजार रुपए चोरी होने का अनुमान लगाया। समाचार लिखे जाने तक लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। मंदिर निचला चौराहे से पिपली चौक मार्ग पर बना हुआ है। यहां ग्राम पंचायत ने स्ट्रीट लाइट तो लगवा रखी है, लेकिन रखरखाव के अभाव में आए दिन बंद रहती है। मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर के पास लगी स्ट्रीट लाइट भी कुछ महीनों से बंद है। युवाओं ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर ही बदमाशों ने यह वारदात की।