6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की जेल में 4 दर्जन से ज्यादा कैदियों में HIV, 12 से अधिक एड्स के मरीज, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

उत्तर प्रदेश की जिला जेलों में लगातार कैदी एचआईवी जैसे गंभीर वायरस का शिकार हो रहे हैं। जिसमें पहले पश्चिमी यूपी की जेल में घटनाएँ सामने आई, तो अब राजधानी से लगे हुए शहर बाराबंकी जिला जेल में भी सोमवार को 26 कैदी पॉज़िटिव पाए गए हैं।

2 min read
Google source verification
HIV Virus in Jail

HIV Virus in Jail

यूपी शासन के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत जेलों में लगातार एचआईवी टेस्टिंग कराई जा रही है। जिसमें गोरखपुर, सहारनपुर में कैदी पॉज़िटिव पाए गए थे। वहीं अब लखनऊ के नजदीक जिला बाराबंकी में भी 26 कैदियों में ये वायरस पाया गया है। जबकि कई इसकी अंतिम स्टेज एड्स तक पहुँच चुके हैं। इसमें गोरखपुर में 9 कैदी, सहारनपुर में 23 कैदी पॉज़िटिव पाए गए थे।

बाराबंकी जिला जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प है। पिछले 10 अगस्त से 1 सितंबर तक जेल में तीन चरणों में कैम्प लगाकर एचआईवी की जांच की गई। जिसमें 26 कैदी संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि इनमें से 2 मरीजों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी। जिला जेल में 3300 कैदी हैं। अभी 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना बाकी है।

बता दें कि बाराबंकी जिला कारागार में पिछले 10 अगस्त से 1 सितंबर तक तीन चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद 26 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। इतनी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। 26 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों में से 2 मरीजों की पहले से ही लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी। अभी जेल में बंद 70 महिला कैदियों की जांच होना बाकी है।

यह भी पढे: प्रयागराज संगम में 5 कोस तक सभी जगह मांस, मदिरा पर प्रतिबंध लगाने के लिए संतों का प्रस्ताव पास

वहीं इस मामले पर बाराबंकी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने बताया है कि जिला जेल में एचआईवी टेस्टिंग हुई जिसमें 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जहां कैदियों की संख्या 33 सौ (3300) है। अभी 70 महिलाओं का टेस्ट बाकी है। 26 लोगों में से 2 का एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) लखनऊ लोहिया में चल रहा है। बाकी का मैं प्रयास कर रहा हूं जल्दी से जल्दी उनका ट्रीटमेंट शुरू हो सके।

यह भी पढे:नींव की खुदाई में मिला पानी पर तैरने वाला 7 किलो का 'पत्थर'